फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyoti Malhotra: 'पता नहीं कब तक रहेंगी सरहदों की दूरियां...', ज्योति की डायरी में भारत-पाक संबंधों पर लिखा ये

Tue, 20 May 2025 01:05 PM IST
शाहरुख खान मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार
मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 May 2025 01:05 PM IST
सार

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के घर से डायरी मिली है। उसने पाकिस्तान को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी डायरी में लिखी हैं। डायरी के पन्नों पर उसने अपने मन के भाव भी लिखे हैं। ज्योति विदेश यात्राओं पर जाने से पहले पूरा होमवर्क करती थी।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti diary mentions Pakistan Dont know how long distance between borders will remain
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा के घर से मिली डायरी में लिखे संस्मरण और मन की बातों से पता चलता है कि वह किसी भी जगह जाने से पहले पूरा होमवर्क करती थी। देश-विदेश से संबंधित सभी तरह की जानकारी अपनी डायरी में नोट करके रखती थी। इस डायरी के करीब 10 पन्नों पर इसी तरह के नोट्स बनाए गए हैं। तीन पेजों पर पाकिस्तान यात्रा का जिक्र है। आठ पेजों पर अंग्रेजी में लिखा है, जबकि पाकिस्तान के बारे में तीनों पेज पर हिंदी में लिखा है। 
Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti diary mentions Pakistan Dont know how long distance between borders will remain
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
साल 2012 के कैलेंडर को दर्शाती इस डायरी के पीले रंग के पन्नों पर ज्योति ने मन की भावनाएं भी उकेरी हैं। यात्रा के दौरान जो सूचनाएं जुटाईं, यात्रा पर जाने से लेकर आने तक, जो भी अनुभव रहे, उन्हें इस डायरी में साझा किया है।



 
Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti diary mentions Pakistan Dont know how long distance between borders will remain
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
महाभारत, रामायण, ब्राह्मण, क्षत्रिय, ईसवीं, रजिया सुल्तान, कुतुबमीनार जैसे शब्द हैं। वहीं विदेशों के बारे में ऐसी जानकारी है, जिसमें तकनीकी शब्द प्रयोग किए गए हैं। कुछ पन्नों पर यात्रा खर्च का भी जिक्र है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti diary mentions Pakistan Dont know how long distance between borders will remain
ज्योति की डायरी का एक पन्ना - फोटो : Insta @TravelWithJo/संवाद
हम सब एक ही धरती, एक ही मिट्टी के हैं...
ज्योति ने पाकिस्तान को लेकर लिखा है... पाकिस्तान से 10 दिन का सफर तय करके आज आ गई हूं अपने देश इंडिया/भारत। इस दौरान पाकिस्तान की आवाम से काफी महोब्बत मिली। हमारे सबस्क्राइबर, फ्रेंडस भी हमसे मिलने आए। लाहौर घूमने के लिए मिला दो दिन का वक्त काफी कम था।
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti diary mentions Pakistan Dont know how long distance between borders will remain
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
सरहदों की दूरियां पता नहीं कब तक बरकरार रहेंगी पर दिलों में जो गिले शिकवे हैं वो मिट जाएं। हम सब एक ही धरती, एक ही मिट्टी के हैं। अगर ऐसा कुछ हो जिसको वीडियो में शेयर न किया हो तो आप बेझिझक कमेंट में पूछ सकते हैं। अब दीजिए इजाजत पाकिस्तान की सरहद यहीं तक थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed