फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyoti Malhotra: एक और खुलासा... पहलगाम हमले के बाद एंबेसी में केक लेकर आए युवक से पाकिस्तान में मिली थी ज्योति

Tue, 20 May 2025 09:58 AM IST
शाहरुख खान मनोज कौशिक, हिसार (हरियाणा)
मनोज कौशिक, हिसार (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 May 2025 09:58 AM IST
सार

जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक और खुलासा हुआ है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान एंबेसी में केक लेकर पहुंचे युवक से ज्योति पाकिस्तान में मिली थी। पाकिस्तान में आयोजित पार्टी में ज्योति ने इसी युवक से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
jyoti malhotra met a young man in Pakistan who had brought a cake to Pakistan Embassy After Pahalgam attack
jyoti malhotra/पाकिस्तानी एंबेसी में पहलगाम हमले के बाद केक लेकर जाता युवक - फोटो : facebook@TravelWithJo/ सोशल मीडिया
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा एक और वीडियो सामने आने के साथ ही जांच एजेंसियों का उस पर शक और गहराता जा रहा है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जो युवक दिल्ली स्थित पाकिस्तान एंबेसी में केक लेकर पहुंचा था, उसी युवक के साथ ज्योति पाकिस्तान की एक पार्टी में मिलती दिख रही है। इसका वीडियो ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर पहलगाम हमले से एक माह पहले अपलोड किया था। यह व्यक्ति पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत दानिश का साथी है।


 
jyoti malhotra met a young man in Pakistan who had brought a cake to Pakistan Embassy After Pahalgam attack
इसी युवक के साथ लाहौर में आयोजित कार्यक्रम में भी नजर आईं ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया
जब इस व्यक्ति से दूतावास के बाहर खड़े मीडिया के लोगों ने केक के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। उससे पूछा गया कि केक क्यों लाए हो तो भी कोई जवाब नहीं दिया। कौन है और किसके लिए केक ले जा रहे हो, दूतावास के अंदर क्या कोई पार्टी चल रही है। इनमें से किसी सवाल का उस शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप इधर-उधर जाता रहा और बाद में दूतावास के अंदर चला गया। 



 
jyoti malhotra met a young man in Pakistan who had brought a cake to Pakistan Embassy After Pahalgam attack
पाकिस्तानी एंबेसी में पहलगाम हमले के बाद केक लेकर जाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया था। इसी व्यक्ति के साथ ज्योति मल्होत्रा वीडियो में दिख रही है। इसी साल मार्च में ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान गई थी। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाले एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था। इसके बाद 13 मई को उसे देश से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
jyoti malhotra met a young man in Pakistan who had brought a cake to Pakistan Embassy After Pahalgam attack
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo
इंडियन गर्ल इन लाहौर पाकिस्तान वीडियो में दिख रहा
ज्योति ने इंडियन गर्ल इन लाहौर पाकिस्तान टाइटल नाम से वीडियो अपलोड की है, जिसमें वह यात्री डॉक्टर व्लॉगर के साथ दिख रही है। 35 मिनट की इस वीडियो के आखिर में पाकिस्तान एंबेसी में केक ले जाने वाला व्यक्ति ज्योति के पास आता है और फोटो खिंचवाता है।

 
विज्ञापन
jyoti malhotra met a young man in Pakistan who had brought a cake to Pakistan Embassy After Pahalgam attack
jyoti malhotra - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योति को मिलता था वीआईपी ट्रीटमेंट, पुलिस देती थी सुरक्षा
ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई और वहां फिल्माए गए वीडियो में बिल्कुल भी नहीं लग रहा की एक भारतीय लड़की पाकिस्तान में है। ज्योति को पाकिस्तान में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। साथ ही पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा भी मिलती थी। पाकिस्तान उच्चायोग की पार्टियों में शामिल होने से लेकर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के इंटरव्यू करने तक ज्योति कहीं भी असहज नजर नहीं आई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed