फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyoti Malhotra: पिता की तबियत बिगड़ी, घर के दरवाजे बंद कर मीडिया से बनाई दूरी; बेटी पर लगा है जासूसी का दाग

Tue, 20 May 2025 01:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 May 2025 01:08 PM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दो दिन से उनकी तबियत खराब चल रही है। वह गोली लेकर खुद को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Father's health deteriorated, he kept distance from media by closing the doors of the house
ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश और उनका घर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें सोमवार रात को अस्पताल ले जाना पड़ा। रात को ड्रिप लगवाने और दवाइयां देकर उपचार किया गया। हरीश मल्होत्रा ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं। वह मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते। मीडिया कर्मी उनके घर के बाहर काफी देर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट गए।





ज्योति मल्होत्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही उनके घर पर मीडिया लगातार पहुंच रहा है। उनके पिता हरीश मल्होत्रा मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए अपनी बेटी को बेकसूर बता रहे हैं। ज्योति के पिता की तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। मंगलवार की सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई स्थानों से मीडिया उनके घर पर पहुंची। जिस पर हरीश मल्होत्रा ने बातचीत करने से इनकार कर दिया। उन्हाेंने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं।

अमर उजाला से बातचीत में हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दो दिन से उनकी तबियत खराब चल रही है। वह गोली लेकर खुद को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें लगातार कमजोरी महसूस हो रही थी। सोमवार की रात हालात अधिक बिगड़ गए तो उन्होंने अस्पताल में जाकर ड्रिप लगवाई। अब भी दवाइयां ले रहे हैं।

Jyoti Malhotra Father's health deteriorated, he kept distance from media by closing the doors of the house
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo
पिता ने 55 गज का घर बनाया था
ज्ञात हो कि ज्योति मल्होत्रा का परिवार भारत-पाक बंटवारे में पाकिस्तान से संयुक्त पंजाब के फरीदकोट में आकर बसा था। यहां पांच महीने किराए के मकान में रहने के बाद परिवार हिसार आ गया था। ज्योति के दादा और ताऊ-चाचा हिसार में भी दो जगह किराए पर रहे। कुछ साल पहले न्यू अग्रसेन कॉलोनी में ज्योति के पिता ने 55 गज का घर बनाया था।
Jyoti Malhotra Father's health deteriorated, he kept distance from media by closing the doors of the house
jyoti malhotra youtuber - फोटो : facebook @TravelWithJo

बेटी की गिरफ्तारी से अवसाद में पिता
इकलौती बेटी ज्योति की गिरफ्तारी के बाद पिता हरीश मल्होत्रा अवसाद में हैं। न ठीक से सो पा रहे हैं और न ही खा पा रहे हैं। घर में बिखरे सामान को कोई व्यवस्थित करने वाला नहीं है। उनके पास न स्मार्ट फोन है और न ही वे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। जो आंखें ज्योति की शादी के सपने देखे रही थीं, उन्हीं आंखों में निराशा के भाव छाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Father's health deteriorated, he kept distance from media by closing the doors of the house
YouTuber Jyoti Malhotra Arrested: ज्योति मल्होत्रा से NIA ने सात घंटे की पूछताछ, उगलगे कई राज! - फोटो : self

एनआईए ने ज्योति 7 घंटे की पूछताछ
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी की टीम उससे पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े लिंक खंगालने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में उससे कई सवाल किए। पहलगाम की घटना के दौरान वह कहां थी और जनवरी में पहलगाम जाने का क्या मकसद था। इस बारे में एजेंसी ने सवाल किए।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Father's health deteriorated, he kept distance from media by closing the doors of the house
jyoti mahotra - फोटो : facebook@TravelWithJo/ सोशल मीडिया
पहलगाम हमले पर कहा था... हम खुद जिम्मेदार 
ज्योति ने जनवरी में पहलगाम का टूर भी किया था। इस दौरान कश्मीर की हर मुख्य जगह की वीडियो है। पहलगाम आतंकी हमले पर ज्योति ने कहा था कि इसके लिए हम खुद भी जिम्मेदार हैं। हमें निगरानी रखनी चाहिए। आतंकियों को सपोर्ट करने वालों को क्या कहूं। आतंकियों का साथ देने वाला भारतीय नहीं है। हमले के लिए सरकार भी जिम्मेदार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed