हांसी में रेड जिम के संचालक कपिल रेढू की हत्या के मामले में लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। वीरवार सुबह कपिल की जिम के बाहर सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद हरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है व साथ ही एक ऑडियो वायरल की है।
हांसी की इस घटना के साथ ही हरि बॉक्सर ने दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। ऑडियो में पुलिस प्रशासन को भी खुली चेतावनी दी गई है। वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेड जिम संचालक कपिल रेढू की फव्वारा चौक के समीप उनके जिम के बाहर हत्या कर दी गई।
बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे व एक युवक ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हमलावरों ने कपिल को पांच सेकंड में 10 गोलियां मारी गई। वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। जिसे हरि बॉक्सर सुंदर हांसी की आईडी से पोस्ट किया गया है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, संदीप सेठी, डीसी ग्रुप और जितेंद्र गोगी गैंग को टैग किया गया है।
3 of 9
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
हरि बॉक्सर सुंदर हांसी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े बदमाशों ने ली है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल रेढू की हत्या हरि बॉक्सर, आरडी धालीवाल, हरमन सिंधु और विक्रम क्रीडान ने मिलकर करवाई है।
4 of 9
गोली लगने के बाद गिरा कपिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
यह पोस्ट में लिखा है पोस्ट में लिखा है कि शेखपुरा व ढाणी पुरियां में फायरिंग हुई थी, उसमें कपिल मुख्य साजिशकर्ता था। उसने फायरिंग करने वाले लड़कों को समझाया था। इसके बाद सुंदर भाई हांसी ने उसे दो बार समझाया भी था, लेकिन उसके समझ में नहीं आया। वह गैंगस्टर वाली फीलिंग लेने लगा। जो भी उस फायरिंग में शामिल था, उन सबको मारेंगे। हम सबको पता है। जिस-जिस को फोन किए हुए है वो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ। जो भी इनके पास बैठकर नवाबों वाली फीलिंग ले रहे हैं, उन्हें भी बताएंगे।
5 of 9
वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
सनसनीखेज वारदात और वायरल ऑडियो
वहीं, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से फैल गई। इस ऑडियो में एक व्यक्ति "राम-राम सभी भाइयों को, मैं हरि बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से..." कहकर अपनी बात शुरू करता है। वह स्वीकार करता है कि जिम संचालक कपिल की हत्या उसी के गैंग ने की है और हत्या के पीछे की वजह भी बताता है। यह ऑडियो वारदात की गंभीरता को और बढ़ा रहा है।