फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली के फार्म हाउस की जमीन लीज पर लेना चाहता था सुधीर, वकील ने किए ये खुलासे

Thu, 01 Sep 2022 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 12:23 AM IST
सार

मीडिया से रू-ब-रू होते हुए सोनाली के वकील राजेश बिश्नोई ने बताया कि परिवार ने मंगलवार को तहसील कार्यालय से सोनाली फोगाट के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड चेक कराया।

विज्ञापन
Sudhir wanted to take on lease the land of farm house of Sonali phogat
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हत्या के आरोपी सुधीर सांगवान की नजर भाजपा नेता सोनाली फोगाट की प्रॉपर्टी पर थी। सुधीर ने सोनाली के फार्म हाउस की करीब सवा छह एकड़ जमीन लीज पर लेने के लिए कागजात तैयार करवा रखे थे। तीन बार हिसार तहसील दफ्तर से टोकन भी ले चुका था, लेकिन हर बार सोनाली तय तारीख पर तहसील नहीं पहुंची। यह खुलासा सोनाली के एडवोकेट राजेश बिश्नोई ने किया। उनका कहना है कि सुधीर की तरफ से तैयार करवाए गए लीज संबंधी कागजात वे गोवा पुलिस को भी देंगे। 



मीडिया से रू-ब-रू होते हुए सोनाली के वकील राजेश बिश्नोई ने बताया कि परिवार ने मंगलवार को तहसील कार्यालय से सोनाली फोगाट के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड चेक कराया। उस समय पता चला कि सुधीर की नजर सोनाली की सवा छह एकड़ जमीन पर थी।

Sudhir wanted to take on lease the land of farm house of Sonali phogat
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

सुधीर सांगवान फार्म हाउस की जमीन को लीज पर लेने के कागजात तैयार करवा चुका था। सोनाली फोगाट और उसकी बहन के नाम पर 13 एकड़ जमीन है। दोनों बहनों के नाम यह जमीन 99 साल के पट्टे पर है। यह जमीन हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर ढंढूर में है। 

सोनाली के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में मौत हो जाने के बाद जमीन का इंतकाल और गिरदावरी सोनाली के नाम हो गई थी। इसमें से 3 एकड़ में सोनाली का ढंढूर फार्म हाउस और बाकी सवा तीन एकड़ में वेयर हाउस बना है।

Sudhir wanted to take on lease the land of farm house of Sonali phogat
sonali phogat - फोटो : सोशल मीडिया

सुधीर जानता था जमीन का पट्टा टूट चुका
एडवोकेट राजेश ने बताया कि सुधीर सांगवान जानता था कि जमीन का पट्टा टूट गया है। ऐसे में फार्म हाउस की सवा छह एकड़ जमीन अपने नाम पर लीज के लिए तहसील कार्यालय में एप्लीकेशन दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudhir wanted to take on lease the land of farm house of Sonali phogat
गोवा पुलिस के साथ सोनाली की बेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यशोधरा से खुलवाया छत वाला कमरा
गोवा की स्पेशल टीम के दो सदस्य दोपहर करीब एक बजे फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां पर परिजनों से बातचीत करने के बाद फार्म हाउस से चले गए। चार बजे दोबारा से टीम फार्म हाउस पर पहुंची। इस बार सोनाली की मां संतोष, बहन रेमन और बेटी यशोधरा के बयान कलमबद्ध किए। सोनाली की बेटी यशोधरा फार्म हाउस में बने आवास में टीम को लेकर गई। वहां पर टीम ने घर के अंदर बने सभी कमरों की जांच की। छत पर भी गए और वहां पर कई देर तक यशोधरा से बातचीत हुई। 

विज्ञापन
Sudhir wanted to take on lease the land of farm house of Sonali phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

गोवा पुलिस की जांच से नहीं संतुष्ट 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के सामने सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। अगर, जांच से हम संतुष्ट होते तो सीबीआई की मांग क्यों करते। रिंकू व वतन ढाका ने भी गोवा पुलिस की जांच पर असंतोष जताया। ओपी घनखड़ ने अपने पीए को सीएम मनोहरलाल को फोन लगाने को कहा। हालांकि तीन बार प्रयास करने के बाद भी सीएम से बात नहीं हो सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed