{"_id":"6afa0c4e56af69f0e204af7f","slug":"villager-dies-in-accident-son-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-160241-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसे में ग्रामीण की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसे में ग्रामीण की मौत, बेटा घायल
Mon, 16 Nov 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा। वार्ड नंबर दस दरोगापुरवा निवासी जाकिर (45) की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका बेटा असलम (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एचडीएफसी बैंक के पास हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
जाकिर रविवार शाम अपने बेटे असलम के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। एचडीएफसी बैंक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असलम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल असलम को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। सीओ एपी सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड मामले की जांच कर रहे हैं। वाहन चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।