फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohtak: पति की मौत के मामले में जांच से संतुष्ट नहीं पदक विजेता पहलवान पूजा, बोलीं- मेरा पति नहीं करता था नशा

Wed, 31 Aug 2022 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 08:58 PM IST
सार

इंग्लैंड में हाल में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती के अंदर पूजा ने कांस्य पदक जीता था। कुछ दिन पहले उनके पति का कार में शव मिला था। पूजा ने इस बारे में बुधवार को प्रेस वार्ता की।

विज्ञापन
Wrestler Pooja not satisfied with police investigation in death case of her husband
प्रेस वार्ता करतीं पदक विजेता पहलवान पूजा। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान पूजा अपने पति अजय नांदल की मौत की पुलिस द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट नहीं है। पूजा ने चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को मीडिया के सामने कहा कि, वह अजय को आठ साल से जानती है। वे नशा नहीं करते थे। बल्कि शनिवार दोपहर व्हाट्सएप पर पहलवान साथियों को ऑडियो मैसेज भेजकर बता रहा था कि शाम को पांच बजे एमडीयू में बास्केटबाल का मैच होगा। सभी साथी समय पर आ जाएं।



इतना ही नहीं, उसे अभी तक पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं मिली है। वहीं, जांच अधिकारी एसआई हरपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द परिजनों को दे दी जाएगी। विसरा जांच के लिए भेजा हुआ है। आरोपी रवि की स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली के अस्पताल से ली जाएगी। 

इंग्लैंड में हाल में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती के अंदर पूजा ने कांस्य पदक जीता था। उनका ससुराल गढ़ी बोहर में जोरदार स्वागत हुआ था। परिजन खुली जीप में उसे लेकर आए। उसके पति अजय नांदल न केवल पहलवान थे, बल्कि सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर दिल्ली में कार्यरत थे।

Wrestler Pooja not satisfied with police investigation in death case of her husband
पहलवान अजय नांदल की मौत के बाद दिल्ली बाईपास स्थित निजी अस्पताल में गमजदा पिता बिजेन्द्र। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

अजय नांदल के पिता बिजेंद्र नांदल ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अजय को गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयान पर उसके दोस्त रवि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का केस दर्ज किया था। मामले की अभी जांच पड़ताल चल रही है। किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। क्योंकि रवि दिल्ली के अस्पताल में दाखिल है। 

Wrestler Pooja not satisfied with police investigation in death case of her husband
पहलवान अजय नांदल और पूजा नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मैं आठ साल से अजय को जानती हूं, नशा करने का आदी होता तो शादी नहीं करती
महिला पहलवान पूजा का कहना है कि उसकी शादी को चाहे नौ माह हुए हैं, लेकिन अजय को आठ साल से जानती हूं। वे किसी तरह का नशा नहीं करते थे। अगर नशा करते होते तो क्या मैं शादी करती। इतना ही नहीं, उसके पति हर शनिवार को एमडीयू में बास्केटबाल का मैच खेलने जाते थे। दोपहर एक बजकर 2 मिनट पर उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में ऑडियो मैसेज भेजा था कि शाम को पांच बजे मैच होगा। सभी साथी आ जाएं। इससे साफ है कि वे किसी पार्टी में नहीं गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Pooja not satisfied with police investigation in death case of her husband
पूजा नांदल के कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के दौरान खुशी मनाते परिजन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

रवि व सोनू ही बता सकते हैं, कैसे नीला पड़ गया अजय का शरीर
महिला पहलवान पूजा का कहना है कि कार में अजय, रवि व सोनू ही थे। अजय की मौत हो चुकी है। अब रवि व सोनू की बता सकते हैं कि आखिर कौन सा पदार्थ लेने से अजय का शरीर नीला पड़ गया। 30-35 मिनट में उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, जब वह अस्पताल पहुंची तो उस समय रवि अजय के पास बैठकर हाथ व पैर मसल रहा था। जब उसने पूछा कि क्या हुआ है, उसने कहा कि मुझे पता नहीं। जैसे ही अजय की मौत हुई तो रवि दिल्ली जाकर अस्पताल में दाखिल हो गया। उसे अचानक क्या हुआ, वह तो ठीक ठाक दिखाई दे रहा था। पूरे मामले की पुलिस जल्दी और गहराई से जांच पड़ताल करे। मेरी एसपी से बात हुई है, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। मुझे बताया जाए कि आखिर किस वजह से अजय की मौत हुई।

विज्ञापन
Wrestler Pooja not satisfied with police investigation in death case of her husband
मृतक अजय नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

‘बेटे की मौत से टूट गई हूं’
वहीं मृतक की मां सुनीता ने कहा कि मुझे पता नहीं है कि अजय की मौत क्या लेने से हुई, लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि मेरा बेटा नशा नहीं करता था। बहू से पूछा तो पता चला था कि वह मैच खेलने गया हुआ है। छह बजे सूचना मिली कि अजय निजी अस्पताल में भर्ती है। बेटे की मौत से टूट गई हूं। एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रही हूं। उसके ऊपर नशा लेने का इल्जाम न लगे। 

स्वास्थ्य विभाग से अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। साथ ही विसरा जांच के लिए भेजा हुआ है। जो रिपोर्ट मिलेगी उसे तत्काल परिजनों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। रवि दिल्ली के अस्पताल में दाखिल है, जहां पहुंचकर स्टेटस रिपोर्ट ली जाएगी। ताकि आरोपी से पूछताछ की जा सके। - एसआई हरपाल सिंह, जांच एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed