{"_id":"6afa0d31319a032a9505e08c","slug":"leopard-kills-cattle-panic-in-the-village-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160229-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने गोवंश को मार डाला, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने गोवंश को मार डाला, गांव में दहशत
Mon, 16 Nov 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज की कारीकोट ग्राम पंचायत के नारायन टाड़ा गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। तीन दिन पहले युवक को घायल करने के बाद तेंदुए ने शनिवार देर रात तिलकराम के घर के पीछे बंधे गोवंश पर हमला कर दिया। उसे खींचकर खेत में ले गया और मार डाला। रविवार सुबह खेत में गोवंश का अधखाया शव मिला।
ग्रामीण सुनील निषाद के मुताबिक, गोवंश का शिकार करने के बाद तेंदुआ सुबह तक पड़ोस के गन्ने के खेत में छिपा रहा। ग्रामीणों के हांका लगाने पर वह जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन से तेंदुआ गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में डर बना हुआ है।
रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि घटना की सूचना पर वन रक्षक संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने आसपास गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।