भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हिसार पहुंची गोवा पुलिस की स्पेशल टीम को सुधीर द्वारा सोनाली फोगाट के फार्म हाउस को लीज पर लेने के दस्तावेजों में भी गड़बड़ी मिली है। दस साल के लिए तैयार कराए गए डॉक्यूमेंट में 18 साल का समय लिखा गया है। इसके अलावा सुधीर सांगवान ने गुरुग्राम में लिए किराये पर लिए फ्लैट के एग्रीमेंट और लीज के दस्तावेजों में पता कृष्ण नगर दिखाया है, जबकि हिसार में कहीं भी कृष्ण नगर नहीं है।
उधर, टीम ने गुरुवार को उनके बैंक खाते और जमीन के दस्तावेज खंगाले। टीम ने सोनाली के संत नगर आवास में कमरों, शौचालय, कार्यालय से लेकर रसोई तक का निरीक्षण किया। इसके बाद एक्सिस और एसबीआई में सोनाली के खातों की डिटेल ली। बाद में तहसील कार्यालय पहुंच कर सोनाली के जमीन का ब्योरा जुटाया।
2 of 5
Sonali Phogat
- फोटो : Social Media
वहीं, परिजनों ने गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस सिर्फ समय बर्बाद कर रही है। शुक्रवार को मामले में सीबीआई जांच के लिए सीएम से मिलने जाएंगे। सोनाली की तेरहवीं के बाद बेटी यशोधरा को विरासत की पगड़ी पहनाई गई।
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
एक घंटे तक आवास में रही टीम
सुबह साढ़े दस बजे हिसार की सीआईए टीम के साथ गोवा पुलिस के इंस्पेक्टर थेरोन डी कोस्टा और पीएसआई फ्रांसिस जेवियर सोनाली के संत नगर स्थित आवास पर पहुंचे। आवास पर ताला लगा मिलने पर टीम लौट गई। कुछ समय बाद सोनाली के भाई रिंकू, वतन, जीजा अमन पूनिया आवास पर पहुंचे। इसके बाद टीम दोबारा 11 बजकर 10 मिनट तक आवास पर पहुंची और करीब एक घंटे तक छानबीन की। हालांकि टीम ने यहां से कोई सामान जब्त नहीं किया। दोपहर बाद फार्म हाउस में रस्म पगड़ी में पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि सोनाली का परिवार एक बार फिर से सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग करेगा।
4 of 5
बेटी यशोधरा और सोनाली फोगाट।
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई जांच में सरकार करा रही देरी : यशोधरा
सोनाली की बेटी यशोधरा का कहना है कि वे मामले में सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे। दस दिन बाद भी सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई है। सरकार जांच में देरी करा रही है। सीबीआई जांच के लिए दोबारा से परिवार के सदस्यों के साथ सीएम से मिलेगी।
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
रिंकू ढाका ने पुलिस को दी शिकायत
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है।जिसमें उसने कहा कि उन्हें लीज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह संपति को हड़पना चाहता था। जिसके लिए वह फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करा रहा था। उसने दस्तावेजों में भी फर्जी पता लिखवाया है। उसकी फर्म की जांच भी होनी चाहिए। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।