29 मई को मानसा के गांव जवाहरके के पास पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और अंकित जाटी रास्ता भटक गए थे। ये करीब एक घंटे तक अज्ञात जगह पर छिपे रहे थे। यह खुलासा पुलिस चार्जशीट में आरोपी केशव ने अपने बयान में किया है। इसके बाद आरोपी केशव किसी वाहन से घटनास्थल वाले गांव में पहुंचा और सभी शूटरों को लेकर वापस सरदूलगढ़ रोड से फतेहाबाद गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि मानसा जेल में बंद मोहना ने जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर शूटरों के रहने का इंतजाम अपने घर पर करवाया था। चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई ने माना है कि उसने ही गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की साजिश रची। उसने शूटरों के लिए हरियाणा के मोनू डांगर से संपर्क किया था।
Sidhu Moosewala: पंजाबी गायक की हत्या के बाद शूटर कहां रुके और क्या किया, चार्जशीट में हर राज खुला
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Sep 2022 07:13 PM IST
सार
पुलिस की चार्जशीट में दर्ज कबूलनामे में प्रियवर्त फौजी ने बताया कि मूसेवाला की हत्या के बाद वह रास्ता भटके तो किसी सुनसान जगह पर थे। दूर-दूर से गाड़ियां जाती दिख रही थीं। वह डर के मारे छिपे रहे। अगर पुलिस उन्हें पकड़ लेती तो खुद को लेबर वाला बताकर बचने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन