फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: ढंढूर फार्म हाउस से DVR बरामद, 5 माह का नहीं मिला डाटा, न्याय की मांग तेज

Wed, 31 Aug 2022 02:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 02:23 AM IST
सार

लैपटॉप व दस्तावेज चोरी का आरोपी शिवम पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने रोहतक में दबिश दी है।

विज्ञापन
DVR recovered from farm house of  Sonali Phogat, data not found of 5 months
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से चोरी बताई जा रही डीवीआर को पुलिस ने मंगलवार बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि डीवीआर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। वहीं, फार्म हाउस से लैपटॉप व अन्य दस्तावेज चोरी के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रोहतक में दबिश दी। 



सोनाली फोगाट की मौत के मामले में न्याय दिलाने के लिए अब खाप भी आगे आएंगी। पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच नहीं कराई तो खापों की बैठक बुलाई जाएगी। सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि जल्द ही तेरहवीं के बाद आदमपुर हलके के लोगों की बैठक बुलाएंगे।

सदर थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को हिसार में कुछ जगह पर छापे मारे। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को रोहतक में कुछ स्थानों पर दबिश दी। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

DVR recovered from farm house of  Sonali Phogat, data not found of 5 months
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस में मंगलवार को जांच में एक डीवीआर मिली थी। जिसकी जांच पर पता लगा कि इसमें पिछले 5 महीने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस डीवीआर में मार्च तक की ही फुटेज हैं।

शिवम के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस...
पुलिस शिवम के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगालेगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर सांगवान ने उसे कितने बजे फोन किया। उस दिन शिवम के मोबाइल पर किस-किस के फोन आए। शिवम किन-किन लोगों के संपर्क में था। लैपटॉप,डीवीआर, दस्तावेज लेकर क्यों गया। 

DVR recovered from farm house of  Sonali Phogat, data not found of 5 months
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने से लेकर कर चुका 90 लाख की ठगी
सोनाली के मुहंबोले भाई गांव खाबड़ा निवासी ऋषभ बैनीवाल ने कहा कि सुधीर सांगवान जेल जा चुका है। उसने लोगों के पैसे हड़पे थे। सोनीपत के लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह गोहाना बार एसोसिएशन का सदस्य रहा। वकालत नहीं चलने पर उसने पोल्ट्री फार्म खोला था। किसानों को पोल्ट्री फार्म हाउस की सब्सिडी दिलाने के लिए रुपये ऐंठे। उन्होंने दावा किया कि हिसार के एक किसान से 90 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। वहीं, सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि सुधीर सांगवान खुद को बचाने के लिए सोनाली के साथ ड्रग कनेक्शन जोड़ रहा है। सोनाली ने कभी कोई ड्रग नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
DVR recovered from farm house of  Sonali Phogat, data not found of 5 months
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

आदमपुर की जनता के बीच ले जाएंगे मुद्दा...
कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि यह राजनीतिक हत्या है। हम आदमपुर के लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। इस मामले की जांच कराने के बजाय दोषियों को साक्ष्य मिटाने का समय दिया जा रहा है। सीबीआई जांच हुई तो बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।

विज्ञापन
DVR recovered from farm house of  Sonali Phogat, data not found of 5 months
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

कभी ड्रग लेते नहीं देखा : गनमैन 
सोनाली फोगाट को मिले गनमैन एवं हरियाणा पुलिस के जवान मनदीप ने बताया कि सोनाली फोगाट को कभी ड्रग लेते या नशा करते नहीं देखा। करीब पांच महीने पहले उसे सोनाली के साथ तैनात किया गया था। इससे पहले दूसरा कर्मी था। सोनाली ने पिस्टल वाले गार्ड के बजाय कार्बाइन वाले गार्ड की मांग की थी। बता दें किसान आंदोलन के समय किसानों के साथ टकराव के बाद सोनाली फोगाट को गनमैन उपलब्ध कराया गया था।

बिल्ली के साथ कई फोटो में दिखी थी सोनाली
सोनाली के फार्म हाउस पर उसकी बिल्ली भी है। कुछ वीडियो व फोटो में सोनाली फोगाट ने इस बिल्ली को दिखाया था। परिवारजनों ने बताया कि जब भी सोनाली फोगाट फार्म हाउस पर आती तब बिल्ली के साथ खेलती थी। फार्म हाउस पर घुड़सवारी भी करती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed