भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से चोरी बताई जा रही डीवीआर को पुलिस ने मंगलवार बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि डीवीआर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। वहीं, फार्म हाउस से लैपटॉप व अन्य दस्तावेज चोरी के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रोहतक में दबिश दी।
Sonali Phogat: ढंढूर फार्म हाउस से DVR बरामद, 5 माह का नहीं मिला डाटा, न्याय की मांग तेज
लैपटॉप व दस्तावेज चोरी का आरोपी शिवम पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने रोहतक में दबिश दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस में मंगलवार को जांच में एक डीवीआर मिली थी। जिसकी जांच पर पता लगा कि इसमें पिछले 5 महीने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस डीवीआर में मार्च तक की ही फुटेज हैं।
शिवम के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस...
पुलिस शिवम के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगालेगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर सांगवान ने उसे कितने बजे फोन किया। उस दिन शिवम के मोबाइल पर किस-किस के फोन आए। शिवम किन-किन लोगों के संपर्क में था। लैपटॉप,डीवीआर, दस्तावेज लेकर क्यों गया।
सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने से लेकर कर चुका 90 लाख की ठगी
सोनाली के मुहंबोले भाई गांव खाबड़ा निवासी ऋषभ बैनीवाल ने कहा कि सुधीर सांगवान जेल जा चुका है। उसने लोगों के पैसे हड़पे थे। सोनीपत के लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह गोहाना बार एसोसिएशन का सदस्य रहा। वकालत नहीं चलने पर उसने पोल्ट्री फार्म खोला था। किसानों को पोल्ट्री फार्म हाउस की सब्सिडी दिलाने के लिए रुपये ऐंठे। उन्होंने दावा किया कि हिसार के एक किसान से 90 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। वहीं, सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि सुधीर सांगवान खुद को बचाने के लिए सोनाली के साथ ड्रग कनेक्शन जोड़ रहा है। सोनाली ने कभी कोई ड्रग नहीं ली।
आदमपुर की जनता के बीच ले जाएंगे मुद्दा...
कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि यह राजनीतिक हत्या है। हम आदमपुर के लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। इस मामले की जांच कराने के बजाय दोषियों को साक्ष्य मिटाने का समय दिया जा रहा है। सीबीआई जांच हुई तो बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।
कभी ड्रग लेते नहीं देखा : गनमैन
सोनाली फोगाट को मिले गनमैन एवं हरियाणा पुलिस के जवान मनदीप ने बताया कि सोनाली फोगाट को कभी ड्रग लेते या नशा करते नहीं देखा। करीब पांच महीने पहले उसे सोनाली के साथ तैनात किया गया था। इससे पहले दूसरा कर्मी था। सोनाली ने पिस्टल वाले गार्ड के बजाय कार्बाइन वाले गार्ड की मांग की थी। बता दें किसान आंदोलन के समय किसानों के साथ टकराव के बाद सोनाली फोगाट को गनमैन उपलब्ध कराया गया था।
बिल्ली के साथ कई फोटो में दिखी थी सोनाली
सोनाली के फार्म हाउस पर उसकी बिल्ली भी है। कुछ वीडियो व फोटो में सोनाली फोगाट ने इस बिल्ली को दिखाया था। परिवारजनों ने बताया कि जब भी सोनाली फोगाट फार्म हाउस पर आती तब बिल्ली के साथ खेलती थी। फार्म हाउस पर घुड़सवारी भी करती थी।