फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The second DCM loaded with iron sheets was taken to the weighing machine and weighed.

Gorakhpur News: एक नंबर प्लेट पर चल रहे थे दो डीसीएम, माल में हेराफेरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
The second DCM loaded with iron sheets was taken to the weighing machine and weighed.
गोरखपुर। एक ही नंबर प्लेट लगाकर दो डीसीएम ट्रकों से माल में हेराफेरी करने वाले गिरोह के एक गुर्गे को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज निवासी सत्यपाल विश्वकर्मा उर्फ तिरछू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य एक डीसीएम में माल लोड कराते थे जबकि उसी नंबर प्लेट वाली दूसरी डीसीएम का इस्तेमाल कर वजन में गड़बड़ी करते थे। इस तरह माल की वास्तविक मात्रा छिपाकर उसका कुछ हिस्सा रास्ते में ही बेच दिया जाता था। पुलिस गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चिलुआताल थाने में दर्ज मामले की विवेचना के दौरान सामने आया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से माल में हेराफेरी करता था। इसके लिए एक ही नंबर प्लेट की दो डीसीएम का इस्तेमाल किया जाता था। पहली डीसीएम में माल लोड कराया जाता था जबकि दूसरी डीसीएम में लोहे की चादरें लदी होती थीं। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर प्लेट होने के कारण उनकी पहचान में भ्रम की स्थिति पैदा होती थी। गिरोह के सदस्य माल से भरी पहली डीसीएम के स्थान पर दूसरी डीसीएम को धर्मकांटा पर ले जाकर उसका वजन कराते थे। इस तरह वजन में हेराफेरी कर माल की वास्तविक मात्रा छिपा ली जाती थी। इसके बाद माल का कुछ हिस्सा रास्ते में ही बेच दिया जाता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि फर्टिलाइजर के पास एक ही नंबर प्लेट लगे दो डीसीएम पकड़े जाने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर सत्यपाल विश्वकर्मा उर्फ तिरछू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में गिरोह के अन्य गुर्गों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कितने समय से इस तरीके से माल में हेराफेरी कर रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed