फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim lodged an FIR against the couple at Khorabar police station.

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर 6.10 लाख रुपये ले लिए, नहीं किया बैनामा

Sat, 10 Oct 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
The victim lodged an FIR against the couple at Khorabar police station.
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 6.10 लाख रुपये लेने के बाद बैनामा नहीं करने का मामला सामने आया है। गौर गांव निवासी राधाकृष्ण ने छपरा गांव निवासी अरविंद तिवारी और उनकी पत्नी आरती देवी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर दंपती ने गाली-गलौज की और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है।
विज्ञापन

राधाकृष्ण ने 12 अप्रैल 2026 को खोराबार थाने में दी गई तहरीर में बताया कि परमेश्वर गुप्ता के माध्यम से 17 डिसमिल जमीन का सौदा सात लाख 20 हजार रुपये में तय हुआ था। इसके एवज में उन्होंने 6.10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अरविंद तिवारी जमीन का बैनामा करने में टालमटोल करने लगे। कई बार कहने पर पांच फरवरी 2025 को बैनामा करने की बात तय हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक, पांच फरवरी को वह परमेश्वर गुप्ता के साथ अरविंद तिवारी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां अरविंद और उनकी पत्नी आरती देवी ने गाली-गलौज की। न तो जमीन का बैनामा किया और न ही रुपये लौटाए। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। राधाकृष्ण का दावा है कि अधिक कीमत मिलने पर उसी जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा करने की बात कही गई। यही नहीं, अरविंद तिवारी ने उसी जमीन को डुमरी गांव निवासी दुर्गेश कुमार को बेचने के नाम पर 4.32 लाख रुपये भी लिए, लेकिन उसे भी जमीन नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने पांच फरवरी, 25 मई और 28 जुलाई 2025 को भी इस मामले में सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस को रुपये देने से संबंधित रिकॉर्डिंग सुनाने की बात भी कही है। राधाकृष्ण ने पुलिस से अरविंद तिवारी और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed