फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: बेटी यशोधरा बोली- गोवा पुलिस पर नहीं भरोसा, CBI जांच में देरी से साक्ष्य हो सकते हैं खत्म

Wed, 31 Aug 2022 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 01:05 AM IST
सार

इससे मामले से जुड़े साक्ष्य खत्म हो सकते हैं। पहले भी गोवा पुलिस ने तीन दिन में जाकर आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Daughter of Sonali Phogat does not trust on Goa Police investigation
प्रेस वार्ता करती सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा की महिला नेता एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनकी बेटी यशोधरा ने गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गोवा पुलिस पर उसे भरोसा नहीं है। पुलिस अभी तक ये स्पष्ट नहीं कर पाई कि मेरी मां की हत्या क्यों की गई और किसके कहने पर की गई। गोवा पुलिस अपनी जांच को घुमा रही है। 



मीडिया से बातचीत में यशोधरा ने कहा कि गोवा सरकार सीबीआई जांच करवाने में देरी कर रही है। इससे मामले से जुड़े साक्ष्य खत्म हो सकते हैं। पहले भी गोवा पुलिस ने तीन दिन में जाकर आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज किया था। यशोधरा और उनके परिजनों ने एक बार फिर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

Daughter of Sonali Phogat does not trust on Goa Police investigation
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छह दिन के बाद ढंढूर फार्म हाउस पर पहुंची पुलिस 
गोवा में सोनाली की मौत के मामले में 24 अगस्त को परिजनों को पता चला कि फार्म हाउस पर काम करने वाला शिवम कार्यालय से लैपटॉप, डीवीआर और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया। आरोपी सुधीर सांगवान के कहने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोनाली के भाई वतन ढाका की शिकायत पर 25 अगस्त को सदर थाना पुलिस ने सुधीर सांगवान और शिवम के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। 

Daughter of Sonali Phogat does not trust on Goa Police investigation
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

परिजनों का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस एक बार भी फार्म हाउस पर जांच करने के लिए नहीं आई और न ही अभी तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। छह दिन के बाद मंगलवार को जांच अधिकारी विनोद कुुमार के अलावा चांदीराम और एक सिपाही फार्म हाउस पर पहुंचे। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि वे किसी काम से दिल्ली गया हुआ था आज दिल्ली से वापस आया हूं। डीएसपी और एसएचओ जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter of Sonali Phogat does not trust on Goa Police investigation
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

पुलिस अधीक्षक से मिले परिजन 
फार्म हाउस और संत नगर में सोनाली के आवास में हुई चोरी मामले में सोनाली का भाई रिंकू और अन्य पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। रिंकू ने पुलिस अधीक्षक के सामने मांग रखी कि संत नगर में डेढ़ साल पहले चोरी हुई थी। उस समय सोनाली की लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है और न ही फार्म हाउस से लैपटॉप चोरी होने की जांच शुरू हुई है। 

विज्ञापन
Daughter of Sonali Phogat does not trust on Goa Police investigation
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

फार्म हाउस से लैपटॉप और अन्य सामान चोरी होने के मामले में कार्रवाई चल रही है। जल्द की मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। संत नगर आवास से हुई चोरी मामले की भी गंभीरता से जांच चल रही है।  - लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, हिसार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed