फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब प्रेम की गजब कहानी: जिसके अपहरण में दो माह जेल में रहा युवक, उसी से रचा ली शादी

Sat, 06 Mar 2021 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Mar 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Young man got married a girl whose kidnapping took two months in jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में चार साल पहले युवक दो माह तक जेल में रहा, उसी के साथ घर बसाकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गया।



 

Young man got married a girl whose kidnapping took two months in jail
सांकेतिक चित्र। - फोटो : social media

दो बच्चों की मां बन चुकी युवती ने पति को बेगुनाह बताया। कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। मेरे पिता ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस उसका कोर्ट में बयान कराने की तैयारी में है।


 

Young man got married a girl whose kidnapping took two months in jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ये है पूरा मामला
रुद्रपुर कोतवाली के पटखौली गांव के व्यक्ति ने फतेहपुर भटवलिया निवासी राजकुमार के खिलाफ 2017 में अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब दो माह बाद उसे जमानत मिली। उसके बाद युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। वह युवती के साथ हरियाणा चला गया और नौकरी करने लगा।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Young man got married a girl whose kidnapping took two months in jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, 2019 में युवती के पिता ने कोर्ट में अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन, उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी कर रही थी। इसकी भनक लगी तो राजकुमार अपने दो बच्चों और युवती को लेकर कोतवाली पहुंचा।

 

विज्ञापन
Young man got married a girl whose kidnapping took two months in jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

युवती ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। हम दोनों पति-पत्नी हैं। मेरे पिता ने रुपये की लालच में गलत मुकदमा लिखा दिया है। पुलिस युवती का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में भेजने की तैयारी में जुट गई है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं, शादी भी कर चुके हैं। महिला खुद ही युवक के साथ चली गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed