फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में यास का असर: रिकार्ड तोड़ बारिश ने लोगों को किया हैरान, तस्वीरों में देखें शहर का पूरा हाल

Fri, 28 May 2021 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 May 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Yaas Cyclone effect Gorakhpur Weather Heavy rain
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में यास तूफान की वजह से गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार रात तक लगातार होती रही। इससे शुक्रवार को पूरे दिन लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रही। शहर के कई इलाकों में बिजली का संकट होने से पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई। कोरोना कर्फ्यू के बीच बारिश के कर्फ्यू से सड़क पर लोग बहुत ही कम दिखे। शनिवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। रविवार को तूफान का असर कुछ कम हो सकता है।



बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान यास की वजह से गुरुवार शाम से ही गोरखपुर समेत आसपास के इलाकों का मौसम बदल गया। पूरी रात बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह तक तकरीबन 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा 80 मिलीमीटर तक पहुंच गया। इस दौरान मूसलाधार बारिश जैसी स्थिति नहीं हुई, लेकिन तकरीबन 35 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवा चलने से कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही।

 

Yaas Cyclone effect Gorakhpur Weather Heavy rain
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि यास तूफान की वजह से शनिवार को भी गोरखपुर में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। वहीं इसका प्रभाव 30 मई को भी बना रहेगा। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

 

Yaas Cyclone effect Gorakhpur Weather Heavy rain
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

शहर के निचले इलाकों में भरा पानी
लगातार बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। साहबगंज, दाउदपुर, रेती रोड, बक्शीपुर, बशारतपुर, इंजीनियर कॉलेज वार्ड समेत शहर के कई इलाकों में लोगों को जलभराव से परेशानी हुई। नगर निगम की ओर से लगाए गए पंपों की वजह से थोड़ी राहत जरूर दिखी। लेकिन बारिश तेज होने पर पानी फिर भर जा रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yaas Cyclone effect Gorakhpur Weather Heavy rain
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

मई में बारिश का भी बन रहा नया रिकॉर्ड
इस बार मई में अबतक 275 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि मई में औसत बारिश सिर्फ 45 मिलीमीटर ही है। इस हिसाब से इस बार की मई में अब तक औसत से छह गुना से भी अधिक बारिश हो चुकी है जबकि अभी तीन दिन बाकी हैं। इस वर्ष की मई में हुई बारिश का अबतक का आंकड़ा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 121 वर्षों में सर्वाधिक है।

 

विज्ञापन
Yaas Cyclone effect Gorakhpur Weather Heavy rain
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
यास के प्रभाव से ठंडी हो गई मई
सामान्य तौर पर मई में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहता है लेकिन पहले अरब के चक्रवाती तूफान ताउते और फिर बंगाल के तूफान यास ने मई की गर्मी को ठंडा कर दिया है। इस बार की मई में तापमान के आंकड़े इसकी गवाही हैं। यास तूफान के बाद गोरखपुर में अधिकतम तापमान लुढ़क कर 30 डिग्री के भी नीचे जा पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कैलाश पांडेय के मुताबिक अगले दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed