Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man Injured in Road Accident Dies Family Blocks Road by Placing Body at Chand Crossing

गोरखपुर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर चंद चौराहे पर लगाया जाम

Mon, 09 Nov 2026 09:32 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 09:32 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसे के दिन निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने घायल के इलाज में मदद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उसने मोबाइल बंद कर लिया और कोई सहायता नहीं की। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हुई।

विज्ञापन
Man Injured in Road Accident Dies Family Blocks Road by Placing Body at Chand Crossing
प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोला कस्बे के खटिकाना मोहल्ला निवासी छांगुर सोनकर की सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौत की सूचना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को गोला कस्बे के चंद चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के लिखित आश्वासन पर परिजनों ने शव को सड़क से हटाया और जाम समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

मृतक के भाई अमरबली सोनकर की तहरीर के अनुसार, पांच नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे छांगुर सोनकर गोला-उरुवा रामजानकी मार्ग पर स्थित फल मंडी से सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे। आरोप है कि मंडी के पास रामजानकी मार्ग का निर्माण कर रही भारद्वाज यूनिबिल्ड कंपनी की कैटरपिलर लेवलर मशीन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छांगुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद चालक और कंपनी के कर्मचारी घायल को मौके पर छोड़कर चले गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने निर्माण कंपनी की कैटरपिलर लेवलर मशीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इलाज में मदद नहीं मिलने का आरोप, चार मांगों को लेकर प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसे के दिन निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने घायल के इलाज में मदद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उसने मोबाइल बंद कर लिया और कोई सहायता नहीं की। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हुई। 

प्रदर्शनकारी मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण गोला-उरुवा, गोला-कौड़ीराम और गोला-बड़हलगंज मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

  • वाहन चालक, वाहन मालिक और निर्माण कंपनी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए
  • मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए
  • परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिलाया जाए
  • मृतक की पत्नी को नगर पंचायत में अस्थायी नौकरी दी जाए।

प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा नेता अस्मिता चंद और शत्रुघ्न कसौधन कर रहे थे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रदर्शनकारियों को लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे से जारी जाम समाप्त हुआ और लोगों ने शव को सड़क से हटा लिया। मार्ग पर आवागमन फिर से शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed