इस बार मानसून की गोरखपुर में जोरदार इंट्री हुई। सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम तक ही करीब 102 मिलीमीटर बारिश हो गई। पिछले सात साल के दौरान ऐसा तीसरी बार हुआ, जब 24 घंटों के दौरान इतनी बारिश हुई। मानसून की यह पहली बारिश मंगलवार सुबह किसानों के लिए खुशी लेकर आई। वहीं शहर के तमाम गली-मोहल्लों और घरों में पानी भर गया। कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल परिसर में जबरदस्त जलभराव हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के निचले इलाकों में रही। मौसम विशेषज्ञ आने वाले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना जता रहे हैं।
2 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : आनंद चौधरी।
सोमवार को आधी रात को मौसम एकाएक बदल गया। रात से मंगलवार सुबह पांच बजे तक करीब 97 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसके बाद पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम तक करीब 102 मिलीमीटर बारिश हो गई। इससे गली मोहल्लों में पानी भरा और नालियां उफना गईं। नालियों के ओवरफ्लो होने से दुकानों, मकानों में पानी भर गया। इससे घरेलू सामान खराब हो गया। दिग्विजयनगर कालोनी में दो मंजिला मकान का एक हिस्सा धंस गया।
3 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
धर्मशाला ओवरब्रिज, दाउदपुर, महुई सुघरपुर, रुस्तमपुर, चक्सा हुसैन, रसूलपुर, आजाद नगर तारामंडल रोड समेत शहर के कई इलाकों के गली मोहल्लों में काफी पानी भर गया। इलाहीबाग से जुड़े आगा मस्जिद, जालफा कालोनी, सिटी मैरेज चौराहा, सईद अब्दुला अंसारी रोड पर जलभराव की स्थिति रही। दोपहर दो बजे तक पानी की निकासी नहीं हुई।
4 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहीबाग के पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर का कहना है कि नाले की सफाई ढंग से नहीं हुई थी। इस वजह से जल निकासी नहीं हो सकी। शेषपुर के पार्षद संजीव सिंह सोनू ने कहा कि इस बार भी वार्ड के कई इलाकों में पानी भर गया। दाउदपुर व रुस्तमपुर में भी जलभराव की समस्या रही।
5 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल के आवास के सामने जबरदस्त जलभराव हुआ। पंपिंग सेट लगाना पड़ा। दोपहर तक पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि आने वाले एक-दो दिन में मानसून पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा।