अगर मन में कुछ करने की ठान लो तो दूरी कोई मायने नहीं रखती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है 75 साल के रमेश चंद्र श्रीवास्तव और 68 साल की साधना की शादी की 50वीं सालगिरह पर। दोनों के बीच 10 हजार किलोमीटर की दूरी थी बावजूद इसके दोनों ने धूमधाम से अपने शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस दौरान सालगिरह की सभी रस्में ऑनलाइन पूरी की गईं। परिवार के सभी सदस्य भी इस विवाह समारोह में शामिल हुए और खूब मस्ती की।
तस्वीरें: एक मिनट में मिट गई 10 हजार किमी की दूरी, ऐसे मनाई गई शादी की 50वीं सालगिरह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अशोक नगर बशारपुर के रहने वाले रमेश चंद्र श्रीवास्तव वन विभाग से रिटायर्ड हैं। इनके बेटे डॉ. कुमार पल्लव साउथ अफ्रीका के केपटाउन विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं। हर साल रमेश अपने बेटे से मिलने साउथ अफ्रीका जाते थे। पिछले साल दिसंबर में वह अपने बेटे से मिलने साउथ अफ्रीका गए थे और उन्हें मार्च में यहां वापस आना था लेकिन कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय विमान की सेवाएं रद्द होने से वह वापस नहीं आ पा रहे थे।
जून में रमेश और साधना की शादी की 50वीं सालगिरह थी, जिसे परिवार के सदस्यों ने धूमधाम से मनाने की तैयारी पहले से की थी। ऐसे में कोरोना ने इस आयोजन पर ग्रहण लगा दिया। रमेश की बेटी डॉ. क्षमता श्रीवास्तव जो शहर के एमजीपीजी कॉलेज में शिक्षक हैं उन्होंने अपने माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिरह को ऑनलाइन मनाने की तैयारी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शुरू कर दी।
सालगिरह के एक दिन पूर्व यहां पर मेंहदी एवं संगीत की रस्म हुई तो केपटाउन में तिलक की रस्म पूरी की गई। सालगिरह के दिन परिवार के सभी सदस्य जूम एप के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े। इस दौरान रमेश दुल्हे की तरह तैयार हुए और साधना ने दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार किया। पहले केक कटा फिर रिंग सैरीमनी हुई उसके बाद वरमाला माला का कार्यक्रम हुआ। इसी तरह एक-एक कर विवाह की सारी रस्में ऑनलाइन पूरी की गईं। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।
विवाह समारोह में जमकर हुई मस्ती
भले ही शादी की सारी रस्में ऑनलाइन हो रही थी लेकिन उत्साह लाइव विवाह समारोह जितना ही था। परिवार के सदस्यों ने पूरे घर को फूलों से सजाया था। घर के बाहर लाइटिंग की गई थी। इस दौरान गीत-संगीत के भी कार्यक्रम हुए। किसी ने गाना गया तो किसी ने डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने जमकर मस्ती की।