फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Message of cleanliness conveyed through art and debate in railway schools.

Gorakhpur News: रेलवे स्कूलों में चित्रकला और वाद-विवाद से दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 19 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness conveyed through art and debate in railway schools.
गोरखपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शुक्रवार को स्वच्छता में सहभागिता और स्वच्छ भारत-विकसित भारत विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे के गर्ल्स इंटर कॉलेज, हायर सेकेंडरी स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर अपनी रचनात्मक सोच और विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


रेलवे विद्यालयों के विद्यार्थियों को न्यू कोचिंग डिपो का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यहां उन्हें जल पुनर्चक्रण संयंत्र में इस्तेमाल किए गए पानी के उपचार और दोबारा उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। कोच धुलाई संयंत्र में ट्रेनों की सफाई की आधुनिक व्यवस्था और यात्री ट्रेनों में लगे जैव शौचालय की कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


रेलवे कॉलोनियों में पुराने सामान के दोबारा उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को पुरानी किताबें, खिलौने और उपयोग में न आने वाले कपड़े जरूरतमंदों को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में सामान एकत्र किया गया। गोरखपुर जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और रेल कर्मचारियों को कचरे के उचित निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडलों में भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed