फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather Today: आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, देखें तस्वीरें

Thu, 09 Sep 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur: weather changed in Gorakhpur cloudy with heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। गुरुवार की सुबह से तीखी धूप रहने से लोग उमस से बेचैन रहे लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में बादल घिर आए और झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से उमस से राहत मिली। वहीं शहर के निचले इलाकों में और पानी भरने सो लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले तीन दिनों तक गोरखपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं नेपाल में भी 11 सितंबर तक बारिश हो सकती है।
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur: weather changed in Gorakhpur cloudy with heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार सुबह से आसमान साफ रहने के साथ तीखी धूप थी। वहीं गर्म हवा भी चली। इससे लोग परेशान थे। वहीं दोपहर में अचानक मौसम बदलने लगा। आसमान में बादल घिर आए और तेज हवाएं चलने लगी और बारिश होने लगी।
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur: weather changed in Gorakhpur cloudy with heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश के रीवा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र तक पहुंचकर और ज्यादा मजबूत हो गया। इसके बाद इसके दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से आज से शुरू हुई बारिश 11 सितंबर तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur: weather changed in Gorakhpur cloudy with heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के अलावा नेपाल में भी अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है। 15 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से नदियों के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी की भी संभावना है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur: weather changed in Gorakhpur cloudy with heavy rain
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत
गुरुवार को बारिश होने के बाद मौसम ठंडा हो गया। इस बीच गरज के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निगम के तमाम प्रयास के बाद भी जनता को जलभराव से राहत नहीं मिल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed