फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में राहत: अर्श से फर्श पर आईं हरी सब्जियां, एक सप्ताह के अंदर दोगुने से भी कम हो गए दाम

Mon, 10 May 2021 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 May 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
vegetables Price down due to arrival of more vegetables in gorakhpur
सब्जी मंडी में दूकान पर लगीं हरी सब्जिया - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना कर्फ्यू के बीच हरी सब्जियों के दाम अर्श से फर्श पर आ गए हैं। इन दिनों मंडी में हरी सब्जियों की आवक जरूरत से ज्यादा हो गई है। लोकल सब्जियों की आवक अधिक होने से वही जिले के लिए पर्याप्त साबित हो रही है। व्यापारी सिर्फ उन्हीं सब्जियों को बाहर से मंगा रहे हैं जिनकी पैदावार यहां नहीं होती है। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दाम में दोगुने की गिरावट आ गई है। 
vegetables Price down due to arrival of more vegetables in gorakhpur
सब्जी खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू की शुरुआत में हरी सब्जियों के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। सब्जियों की आवक भी कम थी, लेकिन समय के साथ मंडी में सब्जियों की मांग में कमी आती गई। इधर लोकल सब्जियों की आवक भी अधिक हो गई। ऐसे में उनके दाम में भी गिरावट आ गई।
vegetables Price down due to arrival of more vegetables in gorakhpur
सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला
जो नेनुआ एक सप्ताह पूर्व 50 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 10-20 रुपये किलो मिल रहा है। ऐसी ही गिरावट परवल, भिंडी, करेला, बैंगन, सतपुतिया, कटहल, टमाटर आदि की कीमतों में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vegetables Price down due to arrival of more vegetables in gorakhpur
सस्ती हुई सब्जी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों को हो रहा है नुकासान
महेवा मंडी के व्यापारी हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि इन दिनों मंडी में लोकल सब्जी पर्याप्त मात्रा में आ रही है। होटल व रेस्टोरेंट बंद हैं। वहीं कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में शादी समारोह भी सादगी से आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में आवक अधिक और मांग कम होने के कारण सब्जियों को कम दामों पर बेचना पड़ रहा है। वहीं गर्मी के कारण सब्जियां खराब भी हो रही हैं। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
vegetables Price down due to arrival of more vegetables in gorakhpur
सब्जी - फोटो : अमर उजाला।
सब्जी थोक का दाम  फुटकर का दाम
आलू 9 से 10 20 से 25
प्याज 12 से 17 25 से 30
भिंडी 7 से 08 15 से 20
कटहल 14 से 15   30 से 40
नेनुआ 7 से 08   10 से 20
परवल 15 से 20   30 से 40
टमाटर 4 से 5 10 से 12
हरा मिर्चा 10 से 20 40 से 60
लौकी 5 से 06 10 से 15
केला 8 से 10 15 से 25
बैंगन 8 से 10 20 से 30
शिमला मिर्च   15 से 20 30 से 40
गोभी 18 से 22 20 से 50
कद्दू 5 से 6   10 से 15

(कीमतें प्रति किलोग्राम में)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed