{"_id":"60978fc84f91b678a22471d8","slug":"new-married-couple-stay-in-home-isolation-due-to-get-corona-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: शादी के चंद घंटों बाद दूल्हा-दुल्हन होम आइसोलेशन में रहने को मजबूर, हनीमून जाने का सपना रह गया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: शादी के चंद घंटों बाद दूल्हा-दुल्हन होम आइसोलेशन में रहने को मजबूर, हनीमून जाने का सपना रह गया अधूरा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 May 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शादी के बाद जहां नया जोड़ा हनीमून मनाने की तैयारी में था, वहां कोरोना की मार ने उन्हें होम आइसोलेशन के लिए मजबूर कर दिया। शहर के राप्तीनगर में रहने वाले रेलवे के एक बड़े अधिकारी के बेटे की बीते दो मई को शादी थी। शादी धूमधाम से हुई। दुल्हन के परिवार वालों ने विधि विधान से स्वागत किया। लेकिन चंद घंटों बाद ही दूल्हे के साथ दुल्हन में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने लगे। जिससे उन्हें होम आइसोलेशन में रहना पड़ा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
ऐसी दुख भरी दास्तान सिर्फ इसी परिवार के साथ नहीं है। तमाम ऐसे परिवार हैं, जहां कुछ दिनों पहले शहनाई की गूंज थी, वहां ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भागमभाग दिख रही है।
3 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
गीडा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित उद्यमी के घर भी पिछले दो मई को शादी थी। शादी में शामिल हुए अमेरिका से आए चचेरे भाई के साथ परिवार के आधा दर्जन लोग संक्रमित हो गए हैं। अमेरिका में रहने वाला भाई इस समय शहर के निजी अस्पताल में कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इसी तरह असुरन पर दवा के दुकानदार के घर में भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शादी थी। शादी के बाद वर-वधू पक्ष को मिलाकर दर्जन भर लोग कोरोना संक्रमण से गंभीर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
मातम के बीच बजी शहनाई
बिछिया कैंप में एक परिवार में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में शादी थी। शादी की रस्मों के बीच परिवार में तीन मौतें हुईं। जिसमें लड़की की दादी के साथ बड़ी मां और बड़े पापा की मौत हो गई। परिवार वाले शादी को इस दलील से सही ठहरा रहे हैं कि लड़के वाले नाराज हो जाते तो लड़की की जिंदगी बर्बाद हो जाती। फिर कौन शादी करता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।