{"_id":"61d2863d7a91793148366d40","slug":"vaishno-devi-bhawan-incident-painful-story-of-doctor-arun-singh-funeral-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी हादसा: डॉक्टर अरुण का शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, पिता और ससुर से लिपटकर बेसुध हो गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी हादसा: डॉक्टर अरुण का शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, पिता और ससुर से लिपटकर बेसुध हो गई पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देर रात डॉक्टर अरुण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़ के दौरान गोरखपुर जिले के रामपुर बुजुर्ग निवासी डॉक्टर अरुण प्रताप सिंह की मौत के बाद रविवार की देर शाम शव को लेकर जैसे ही एंबुलेंस उनके घर की ओर मुड़ी वैसे ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। हर किसी की आंखों में आंसू थे और लोगों का चेहरा फीका पड़ गया था। एंबुलेंस से उतरते ही उनकी पत्नी डॉ. अर्चना सिंह अपने पिता और ससुर से लिपट कर बेसुध हो गईं। शाम को माणापार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दी। कड़ाके की ठंड में भी अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांव के लोग शामिल हुए।
2 of 5
डॉक्टर अरुण सिंह के शव का इंतजार करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर अरुण प्रताप सिंह की मौत की खबर साल 2022 के पहले दिन ही मिलने के बाद रामपुर बुजुर्ग गांव में मातम का माहौल छा गया था। शनिवार को उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से ही उनको जानने वालों का उनके दरवाजे पर तांता लग गया जो रविवार तक जारी रहा।
3 of 5
डॉक्टर अरुण सिंह का शव लेकर घर पहुंचा एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला।
डॉक्टर अरुण की मौत से उनका परिवार, रिश्तेदार ही नहीं पूरे इलाके के लोग दुखी हैं। जब से उनकी मौत की खबर मिली तभी से गांव के तमाम घरों में चूल्हे भी नहीं जले। गांव की महिलाएं व पुरुष रविवार की सुबह से ही उनके दरवाजे पर एकत्रित होकर शव का इंतजार करते रहे। उनके जानने वाले शव के पहुंचने का पल- पल लोकेशन लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देर रात डॉक्टर अरुण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
देर शाम लगभग नौ बजे शव को लेकर एंबुलेंस जैसे ही उनके घर के सड़क पर मुड़ी चारों तरफ कोहराम मच गया। डॉक्टर अरुण प्रताप सिंह के शव के साथ जम्मू से आई उनकी पत्नी डॉक्टर अर्चना एंबुलेंस से उतरते ही अपने पिता उदयभान सिंह और ससुर सत्य प्रकाश सिंह से लिपटकर बेसुध हो गईं। गांव की महिलाओं और रिश्तेदारों ने उनको किसी तरह संभाला और घर मे ले गए। डॉक्टर अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके अलावा उनकी माता तारा देवी भी बेहोश हो रहीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
पत्नी के साथ डॉक्टर अरुण सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
जनप्रतिनिधि व आसपास के लोगों का लगा रहा तांता
रविवार को उनके घर सहजनवां के पूर्व विधायक और भाजपा नेता जीएम सिंह, सत्यदेव सिंह उर्फ बब्लू, चिल्लू पाठक, शेषनाथ तिवारी, संजय पाठक, राज किशोर तिवारी, जावेद आलम, विद्या सागर सिंह, बड़कू उपाध्याय सहित तमाम लोगों ने उनके पिता को ढांढस बंधाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।