{"_id":"5e077dbd8ebc3e87e021a775","slug":"uttar-pradesh-police-recruitment-and-promotion-board-orgnised-physical-test-start-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में ऐसे चल रही है यूपी महिला पुलिस भर्ती की प्रक्रिया, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में ऐसे चल रही है यूपी महिला पुलिस भर्ती की प्रक्रिया, देखें तस्वीरें
Sat, 28 Dec 2019 09:37 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 28 Dec 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पहले दिन हुई परीक्षा में पहुंची अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शनिवार को 251 महिला अभ्यर्थी पास हुई। 26 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पहले दिन हुई परीक्षा में 400 अभ्यर्थी ही पहुंची थी। 190 अभ्यर्थी नहीं आई थी जिन्हें एक जनवरी को दोबारा मौका दिया जाएगा।
पुलिस भर्ती के दौड़ में भाग लेतीं प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
नियमित रूप से जिनकी परीक्षा होनी है, वह जारी रहेगी। रविवार की सुबह सात बजे फिर अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। एक दिन में 500 के करीब अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं।
पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पांच सौ महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 400 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंची थी।
पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पांच सौ महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 400 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंची थी।
वेरिफिकेशन करातीं अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे से शुरू हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों का मापतौल करने के साथ ही दौड़ का परीक्षण किया गया। इससे पहले परीक्षा में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र चेक किए गए। आरआई उमेश ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में जो अभ्यर्थियों शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें एक जनवरी को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कागज वेरिफिकेशन करातीं अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
रिक्त पदों पर मांगे गए थे आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने महिला सिपाहियों की रिक्तियों को भरने के लिए वर्ष 2018 में आवेदन मांगा था। प्रदेश के विभिन्न शहरों में 11 केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
ठंड की वजह से दो घंटे देरी से शुरू हुआ दौड़।
- फोटो : अमर उजाला
ठंड की वजह से देरी से शुरू हुई परीक्षा
दौड़ सुबह सात बजे से ही शुरू होनी है लेकिन ठंड की वजह से दो घंटे देरी यानी 9 बजे से दौड़ शुरू हो पाया। प्रभारी का कहना है कि ठंड को देखते हुए ऐसा किया गया था। अभ्यर्थी अपने समय से ही पहुंचे ताकि समय से दौड़ कराई जा सके।
दौड़ सुबह सात बजे से ही शुरू होनी है लेकिन ठंड की वजह से दो घंटे देरी यानी 9 बजे से दौड़ शुरू हो पाया। प्रभारी का कहना है कि ठंड को देखते हुए ऐसा किया गया था। अभ्यर्थी अपने समय से ही पहुंचे ताकि समय से दौड़ कराई जा सके।