फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पांच दिन पहले खुदकुशी करने वाले डॉक्टर के घर आई नन्ही परी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Tue, 15 Jul 2025 05:03 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 05:03 PM IST
सार

डॉ अबिषो का शव 11 जुलाई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे (25-जी) में मिला था। 12 जुलाई को उनके भाई अभिनव और ससुर साल्वे राज गोरखपुर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद 13 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंचा, जहां उनकी अंतिम संस्कार हुआ। 14 जुलाई को सुबह सुबह सात पत्नी डॉ. निमिषा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन
UP gorakhpur News A little angel came to the house of a doctor who committed suicide in brd medical college
डॉक्टर ने पत्नी को भेजी थी सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
 बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात जेआर डॉ. अबीशो की संदिग्ध मौत को लेकर  मेडिकल कॉलेज में अभी भी चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद सोमवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में उनकी पत्नी डॉ. निमिषा ने एक बेटी को जन्म दिया। यह ऐसा क्षण था, जब एक ओर घर में मातम पसरा था, तो दूसरी ओर बच्ची की किलकारी ने जीवन की उम्मीदें फिर से जगा दीं।

 
UP gorakhpur News A little angel came to the house of a doctor who committed suicide in brd medical college
डॉ व उसकी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. अबिषो की लाश 11 जुलाई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे (25-जी) में मिली थी। 12 जुलाई को उनके भाई अभिनव और ससुर साल्वे राज गोरखपुर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद 13 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंचा, जहां उनकी अंतिम क्रिया हुई।
UP gorakhpur News A little angel came to the house of a doctor who committed suicide in brd medical college
पत्नी डॉ. निमिषा के साथ डॉॅ. अबिषो डेविड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे पत्नी डॉ. निमिषा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उन्हें परिजन श्री एवीटॉम थिरुनल मेडिकल कॉलेज (एसएटी) लेकर गए, जहां सुबह सात बजे उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस कठिन समय में परिवार की महिलाएं डॉ. निमिषा के साथ थीं। बेटी के जन्म की खुशी के बीच पति के गम ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP gorakhpur News A little angel came to the house of a doctor who committed suicide in brd medical college
मृतक डॉॅ. अबिषो डेविड की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिलीवरी के दौरान डॉ. निमिषा बार-बार अपने पति अबिषो का नाम लेती रहीं। उन्हें डॉक्टरों ने समझाकर शांत किया। ससुर साल्वे राज ने बताया कि निमिषा और अबिषो दोनों की मेटरनिटी लीव की योजना भी बन चुके थे। तीन महीने तक निमिषा केरल में रहने वाली थीं और उसके बाद तीन महीने गोरखपुर जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
UP gorakhpur News A little angel came to the house of a doctor who committed suicide in brd medical college
डॉक्टर के कमरे में मिला इंजेक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में डॉक्टर अबिषो के करीबी दोस्तों का कहना है कि वह छुट्टी से लौटने के बाद सभी को पार्टी देने की बात कर रहे थे। वह बेहद खुश थे कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। पिता बनने की तैयारी भी कर रहा था। इस बीच उनका इस तरह अचानक चले जाना सभी के लिए सदमे जैसा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed