{"_id":"6ab4416850f37a7599014f2c","slug":"sangeeta-will-strengthen-the-bjp-in-bihar-under-harishs-leadership-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1461972-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हरीश के नेतृत्व में बिहार में भाजपा को मजबूत करेंगी संगीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हरीश के नेतृत्व में बिहार में भाजपा को मजबूत करेंगी संगीता
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर व्यापक बदलाव किया है जिसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के दो दिग्गज नेताओं को बिहार संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। हाल में ही राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हरीश द्विवेदी को नया प्रभारी बनाया है। उनके साथ, चौरी-चौरा की पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सदस्य संगीता यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
बिहार भाजपा के प्रभारी बनाए गए हरीश द्विवेदी मूलरूप से बस्ती जिले के रहने वाले हैं। वह बस्ती से लोकसभा सांसद भी रहे। वह छात्र जीवन से भाजपा से जुड़े और संगठन में कई अहम पदों पर उन्होंने जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले वह भाजपा के असम प्रभारी रह चुके हैं। अब उन्हें बिहार का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सह प्रभारी बनाई गईं
संगीता यादव अभी राज्यसभा सांसद हैं। वह गोरखपुर जिले की चौरी-चौरी विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रहने के बाद हाल ही में नितिन नवीन की टीम में उन्हें जगह मिली। उन्हें इसी साल भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। अब सह प्रभारी बनाकर बिहार भेजा गया है।