फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike-borne miscreants snatched a woman's purse and fled.

Gorakhpur News: महिला से पर्स छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Thu, 24 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched a woman's purse and fled.
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाश महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। वारदात के बाद महिला के पति ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन एक मेडिकल स्टोर के पास वे तेज रफ्तार में फरार हो गए। पुलिस ने मौखिक सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जिंदापुर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:20 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट से गांव की ओर जाने के लिए जैसे ही वह सर्विस रोड पर बाईं तरफ मुड़े, पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने उनकी पत्नी के हाथ से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

अचानक हुई वारदात से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, परिवार के लोग बाइक से गिरने से बच गए और किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद रविंद्र ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे एक मेडिकल स्टोर के पास चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। पुलिस ने बुधवार शाम तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पर्स में रखे मोबाइल की लोकेशन मनीराम क्षेत्र के आसपास मिली है। पुलिस लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। पीपीगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed