फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP By-Election Result 2020: कौन हैं देवरिया के नए विधायक डॉ. सत्य प्रकाश? जानिए उनके बारे में सब कुछ

Wed, 11 Nov 2020 09:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
up by election results 2020 news in hindi Know about new MLA of Deoria Dr. Satya Prakash Mani Tripathi
जीत का जश्न मनाते डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के नए एवं 15वें विधायक के रुप में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश त्रिपाठी को जनता ने चुना है। उन्होंने सपा को एकतरफा मुकाबले में 20089 वोटों से हरा दिया है। बता दें कि सुबह आठ बजे से हर चक्र में भाजपा ने लीड बनाई हुई थी। आइए हम आपको नए भाजपा विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश त्रिपाठी के बारे में बताते हैं।



 

up by election results 2020 news in hindi Know about new MLA of Deoria Dr. Satya Prakash Mani Tripathi
जीत के बाद पटाखे जलाकर जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि बैतालपुर के उद्योपुर गांव के मूल निवासी है। लंबे समय से भाजपा में हैं। उनके परिवार में कई शिक्षाविद् हैं। इनमें एक भाई अमर कंटक में कुलपति हैं।

up by election results 2020 news in hindi Know about new MLA of Deoria Dr. Satya Prakash Mani Tripathi
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर इन्हें मिल चुका है। मृदुभाषी एवं मिलनसार छवि के डॉ. मणि की पहचान एक निर्विवाद व्यक्ति के रूप में है। कौन्तेय नगर की स्थापना कर वहां निर्धन छात्रों को शिक्षा देने का मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
up by election results 2020 news in hindi Know about new MLA of Deoria Dr. Satya Prakash Mani Tripathi
डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

कई समितियों में सदस्य एवं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में देवरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रह चुके हैं। बैतालपुर के ब्लाक प्रमुख भी रहे हैं। एक बार निर्दल उम्मीदवार के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
up by election results 2020 news in hindi Know about new MLA of Deoria Dr. Satya Prakash Mani Tripathi
मतगणना के दौरान। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया उपचुनाव के नतीजे में भाजपा को 68732 सपा को 48643 बसपा को 22025 और कांग्रेस को 3692 वोट मिले हैं। इस चुनाव में किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह मुकाबला इतना एकतरफा होगा। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

उपचुनाव में प्रत्याशियों के स्थान इस प्रकार हैं...

डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी उर्फ गुड्डू बाबू (भाजपा) 68732
ब्रह्माशंकर त्रिपाठी (सपा) 48643
अभय नाथ त्रिपाठी (बसपा) 22025
अजय प्रताप सिंह उर्फ़ पिन्टू सिंह- (निर्दलीय) 19299
मुकुन्द भास्कर (कांग्रेस) 3692


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed