फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसेंजर ट्रेनों का अपडेट: आज से चलेगी अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल, जानिए क्या बदला है नियम

Sun, 07 Mar 2021 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Mar 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Unreserved express special will run from today in Gorakhpur railway station
भारतीय रेल - फोटो : twitter

जनरल टिकटों की बुकिंग के साथ ही रविवार से अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचलन शुरू हो जाएगा। गोरखपुर-सीवान एक्सप्रेस प्लेटफार्म टू ए से शाम 6.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद गोरखपुर से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। 11 माह बाद सात मार्च से गोरखपुर में जनरल टिकटों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। दोपहर दो बजे से जनरल टिकटों के काउंटर खुल जाएंगे।

Unreserved express special will run from today in Gorakhpur railway station
भारतीय रेल। - फोटो : PTI

मुख्य द्वार स्थित काउंटर 24 घंटे खुलेंगे लेकिन उत्तरी द्वार स्थित काउंटर सिर्फ दिन में ही खोले जाएंगे। आठ मार्च से गोरखपुर-छपरा, नौ मार्च से गोरखपुर-सीतापुर और 10 मार्च से गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर एक्सप्रेस के रूप में चलने लगेंगी। इन ट्रेनों के चल जाने से लोगों को राहत मिलेगी।

Unreserved express special will run from today in Gorakhpur railway station
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

दिन में दो बजे से खुल जाएंगे टिकट काउंटर, मोबाइल से भी हो सकेगी बुकिंग अनरिजर्वड टिकट सिस्टम (यूटीएस) को दुरुस्त करने तथा सिस्टम को सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू है। यात्री काउंटर के अलावा मोबाइल यूटीएस एप से भी टिकट बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unreserved express special will run from today in Gorakhpur railway station
क्यूआर कोड - फोटो : pixabay
स्टेशन से बाहर एप के माध्यम से और अंदर क्यूआर कोड के जरिए जनरल टिकटों की बुकिंग होगी। जनरल टिकट काउंटरों के आसपास व अन्य गेटों पर क्यूआर कोड चस्पा किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Unreserved express special will run from today in Gorakhpur railway station
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और स्टेशन से बाहर प्राइवेट जनरल टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) से टिकटों की बुकिंग नहीं होगी। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे की 32 सवारी गाड़ियों एक्सप्रेस बनाकर चलाने की अनुमति दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed