फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया संकट: गोरखपुर में डेंगू ने दी दस्तक, दो मरीज मिले

Thu, 09 Sep 2021 06:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 06:26 PM IST
सार

एक नौ साल का बालक और एक 27 वर्षीय युवक में मिला डेंगू, मरीजों के घर और आसपास किया गया एंटी लार्वल का छिड़काव।

विज्ञापन
two patients found of Dengue in Gorakhpur
डेंगू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर शहर में 19 महीने बाद डेंगू ने दस्तक दी है। शहर में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। जबकि पिछले साल कोरोना महामारी के बीच एक भी मरीज नहीं मिले थे। दोनों मरीज राप्ती नगर के रहने वाले हैं। इनमें एक की उम्र नौ साल और दूसरे की उम्र 27 साल है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के घर और उसके आसपास जमा पानी में एंटी लार्वल का छिड़काव किया।



जानकारी के मुताबिक राप्ती नगर का 27 वर्षीय युवक तीन सितंबर को प्रयागराज से आया। बुखार होने पर उसने राप्तीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराना शुरू किया। इस बीच डॉक्टरों ने डेंगू जांच की सलाह दी तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि दूसरा मरीज भी इसी मोहल्ले का नौ वर्षीय बालक है। उसकी रिपोर्ट लखनऊ में पॉजिटिव आई थी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 

two patients found of Dengue in Gorakhpur
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला

 बताया जा रहा है कि चार सितंबर को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उसके बाद वह गोरखपुर आया है। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर उसके घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर फ्रिज के पीछे लगे बॉक्स तथा कूलर से पानी निकलवाकर दवा का स्प्रे किया। टीम में एसीएमओ डॉ एके चौधरी, जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डॉ. अंगद सिंह आदि शामिल थे।

 

two patients found of Dengue in Gorakhpur
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला

अब तक 24 लोगों को दिया नोटिस
घर के आसपास पानी जमा होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। अब तक 24 लोगों को नोटिस जारी कर पानी हटाने का निर्देश दिया है। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डॉ. अंगद सिंह ने बताया कि उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि अगर एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं हटता है तो जुर्माना लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि पानी जमा होने से एडीज मच्छर पनप सकते हैं। इससे लोगों को डेंगू हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
two patients found of Dengue in Gorakhpur
एंटी लार्वा का छिड़काव करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

डेंगू के लक्षण
त्वचा पर चकत्ते, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज बुखार, मसूढ़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, डायरिया।

 

विज्ञापन
two patients found of Dengue in Gorakhpur
डेंगू। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
बीआरडी में 70 और जिला अस्पताल में 11 बेड है तैयार
लखनऊ, आगरा, मथुरा सहित अन्य जिलों में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 70 और जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए 11 बेड के वार्ड तैयार किए गए हैं। इसके अलावा सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड अलग से आरक्षित होंगे। बीआरडी में 20 डॉक्टर, 25 स्टाफ नर्स और 15-15 की संख्या में वार्ड ब्वॉय और सफाइकर्मी की तैनाती भी कर दी गई है।

साल         डेंगू के मरीज              मौत
2016             168                        0
2017              11                         दो
2018              25                         0
2019-            06                         0
2020             00                          0
2021             02                          0

नोट: नौ सितंबर 2021 तक का आंकड़ा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed