फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर जारी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 212 मरीज, चार संक्रमितों ने गंवाई जान

Fri, 09 Apr 2021 08:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Apr 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Gorakhpur 8 april 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना का कहर गोरखपुर जिले में तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 212 नए मरीज मिले हैं। इनमें 118 मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में चार संक्रमितों की मौत हो गई। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में संक्रमितों की संख्या 22835 हो गई है। 21352 स्वस्थ हो चुके हैं। 369 की मौत हो चुकी है। 1114 सक्रिय मरीज हैं।
todays active corona cases of Gorakhpur 8 april 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति व धरौती निवासी 75 वर्षीय महिला, बिहार के सिवान निवासी 60 वर्षीय व महराजगंज के पिपरा निवासी 45 वर्षीय महिला मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। वहीं सीएमओ ने लोगों से बचाव की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसलिए दो गज की दूरी बनाए रखें और मास्क जरूर लगाएं। बाहर से आने वाले लोग जांच करा लें। फोरेंसिक लैब में 24 घंटे जांच हो रही है। इसके अलावा जिसमें भी लक्षण नजर आएं, उन्हें अवश्य जांच करानी चाहिए। इससे कोरोना की रोकथाम में मदद मिलेगी।
todays active corona cases of Gorakhpur 8 april 2021
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क वाले 15 यात्रियों से जुर्माना
रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क वाले यात्रियों की धरपकड़ की जा रही है। वाणिज्य विभाग की टीम ने बिना मास्क लगाए 15 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 100-100 रुपये जुर्माना वसूला। हाथ में मास्क लेकर घूम रहे कुछ यात्रियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। रेल प्रशासन ने अब स्टेशन पर तैनात ऐसे रेलकर्मियों और वेंडर, जो मास्क नहीं लगाते मिलते हैं उनसे भी जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
todays active corona cases of Gorakhpur 8 april 2021
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

मुंबई, दिल्ली की ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, कोरोना जांच नहीं
मुंबई और दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सभी ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं। इन यात्रियों की कोरोना जांच नहीं हो रही है। सिर्फ प्लेटफॉर्म दो पर आने वाली ट्रेनों में मुख्य द्वार से बाहर निकलने वालों की ही जांच की जा रही है। जबकि मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। यात्रियों की कोरोना जांच या तापमान जांच नहीं होने से रेलकर्मी भी सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
todays active corona cases of Gorakhpur 8 april 2021
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी में इलाज के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बीआरडी मेडिकल कालेज प्रशासन ने पुरानी आनलाइन व्यवस्था पुन: बहाल कर दी है। शुक्रवार से मरीज सीधे ओपीडी में जाकर इलाज नहीं करा सकेंगे। मरीजों को पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना
होगा। इसके लिए पांच मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। प्राचार्य डा. गणेश कुमार
ने बताया कि मेडिसिन में 100 तथा अन्य विभागों में 50 रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।  नंबर मिलने पर ही मरीजों को ओपीडी में आना होगा।
 
इन नंबरों पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
9451086522, 9451091944, 9451080844, 9451081488, 9451071865
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed