कोरोना का कहर जारी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 212 मरीज, चार संक्रमितों ने गंवाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क वाले 15 यात्रियों से जुर्माना
रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क वाले यात्रियों की धरपकड़ की जा रही है। वाणिज्य विभाग की टीम ने बिना मास्क लगाए 15 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 100-100 रुपये जुर्माना वसूला। हाथ में मास्क लेकर घूम रहे कुछ यात्रियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। रेल प्रशासन ने अब स्टेशन पर तैनात ऐसे रेलकर्मियों और वेंडर, जो मास्क नहीं लगाते मिलते हैं उनसे भी जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।
मुंबई, दिल्ली की ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, कोरोना जांच नहीं
मुंबई और दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सभी ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं। इन यात्रियों की कोरोना जांच नहीं हो रही है। सिर्फ प्लेटफॉर्म दो पर आने वाली ट्रेनों में मुख्य द्वार से बाहर निकलने वालों की ही जांच की जा रही है। जबकि मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। यात्रियों की कोरोना जांच या तापमान जांच नहीं होने से रेलकर्मी भी सहमे हुए हैं।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बीआरडी मेडिकल कालेज प्रशासन ने पुरानी आनलाइन व्यवस्था पुन: बहाल कर दी है। शुक्रवार से मरीज सीधे ओपीडी में जाकर इलाज नहीं करा सकेंगे। मरीजों को पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना
होगा। इसके लिए पांच मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। प्राचार्य डा. गणेश कुमार
ने बताया कि मेडिसिन में 100 तथा अन्य विभागों में 50 रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। नंबर मिलने पर ही मरीजों को ओपीडी में आना होगा।
इन नंबरों पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
9451086522, 9451091944, 9451080844, 9451081488, 9451071865