फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर बढ़ा कोरोना का खतरा: चार माह बाद संक्रमितों की संख्या 50 के करीब, एक्टिव केस 236

Thu, 01 Apr 2021 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 31 march 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चार माह बाद कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर 50 के करीब पहुंच गई है। इससे पूर्व 25 नवंबर को 52 संक्रमित मिले थे। बुधवार को कोरोना के 49 नए मरीज मिलने से विभाग के सामने कई मुश्किलें खड़ी हो गई है।


 

Todays active corona cases in Gorakhpur 31 march 2021
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात यह है कि इसमें 31 लोग शहर के शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 14 लोग गोरखनाथ क्षेत्र के रहने हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।

 

Todays active corona cases in Gorakhpur 31 march 2021
कोरोना जांच - फोटो : PTI

सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 49 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 21768 पहुंच गई है। इनमें 21165 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 367 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस फिर से 236 पहुंच गए हैं। बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 31 मरीज मिले हैं। इनमें कैंट छह, गोरखनाथ 14, शाहपुर चार, कोतवाली में सात मरीज मिले हैं।  जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में 17 नए मरीज मिले हैं। इनमें गोला तीन, खोराबार चार, कौड़ीराम एक, चरगांवा आठ और सहजनवां में एक मरीज मिले हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर कोरोना से बच सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 31 march 2021
कोविड - फोटो : self
बिना टीका लगवाए आया टीका लगने का मैसेज
गोरखपुर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार को जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता टीकाकरण की जानकारी लेने पहुंचे थे। शाम को उन्हें टीका लगने का मैसेज मिल गया। इसकी शिकायत उन्होंने सीएमओ से की है। महानगर के हुमायूंपुर निवासी विष्णु जायसवाल भाजपा में क्षेत्रीय संयोजक हैं। उन्होंने 27 मार्च को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराया।


 
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 31 march 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : पेक्सेल्स
एक अप्रैल को जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाना था। बुधवार को वह अस्पताल में इसकी जानकारी लेने पहुंचे। बताया कि बुधवार की शाम को उन्हें मोबाइल पर वैक्सीन लगने का मैसेज मिला है। जबकि अब तक टीका लगा ही नहीं है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोविन पोर्टल पर कुछ खामियां देखने को मिली है। इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी जानकारी शासन को दी जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed