गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चार माह बाद कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर 50 के करीब पहुंच गई है। इससे पूर्व 25 नवंबर को 52 संक्रमित मिले थे। बुधवार को कोरोना के 49 नए मरीज मिलने से विभाग के सामने कई मुश्किलें खड़ी हो गई है।
गोरखपुर बढ़ा कोरोना का खतरा: चार माह बाद संक्रमितों की संख्या 50 के करीब, एक्टिव केस 236
खास बात यह है कि इसमें 31 लोग शहर के शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 14 लोग गोरखनाथ क्षेत्र के रहने हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।
सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 49 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 21768 पहुंच गई है। इनमें 21165 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 367 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस फिर से 236 पहुंच गए हैं। बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 31 मरीज मिले हैं। इनमें कैंट छह, गोरखनाथ 14, शाहपुर चार, कोतवाली में सात मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में 17 नए मरीज मिले हैं। इनमें गोला तीन, खोराबार चार, कौड़ीराम एक, चरगांवा आठ और सहजनवां में एक मरीज मिले हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर कोरोना से बच सकते हैं।
गोरखपुर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार को जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता टीकाकरण की जानकारी लेने पहुंचे थे। शाम को उन्हें टीका लगने का मैसेज मिल गया। इसकी शिकायत उन्होंने सीएमओ से की है। महानगर के हुमायूंपुर निवासी विष्णु जायसवाल भाजपा में क्षेत्रीय संयोजक हैं। उन्होंने 27 मार्च को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराया।