फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 540 संक्रमित, 14 मरीजों की मौत

Sun, 09 May 2021 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 May 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 8 May 2021
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना की दूसरी लहर गोरखपुर जिले में कमजोर पड़ रही है बावजूद इसके शनिवार को 14 मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। इनमें से 13 मृत्यु बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई जबकि एक मरीज ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इन सभी मृत्यु की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल दो मृत्यु की सूचना जारी की गई है।
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 8 May 2021
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 540 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 245 संक्रमित शहरी इलाके के हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में 218 इस बीमारी की चपेट में आए। अन्य जिलों से आए, यात्री आदि 77 व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए। 
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 8 May 2021
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया जिले में अब तक 48697 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 39814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 519 की मौत हो चुकी है। शनिवार को जिले में 8364 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 8 May 2021
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को कोरोना से हुई मृत्यु एक नजर में
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती शहर, चौरीचौरा, कुसम्ही बाजार व छोटे काजीपुर की एक-एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। इनमें से तीन महिलाओं की उम्र साठ वर्ष से अधिक थी जबकि एक महिला 38 वर्ष की थी। 
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 8 May 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
इसी वार्ड में भर्ती शहर के 38, चिलुआताल के 71, जंगल धूसड़ के 40, गोरखनाथ के 74 व दिव्य नगर के 68 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीआरडी में कुशीनगर की दो महिलाएं, देवरिया की एक महिला व एक व्यक्ति भर्ती थे। उनकी भी मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed