फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: अब 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी कराना होगा पंजीकरण, कल से लागू हो जाएगी नई व्यवस्था

Sun, 09 May 2021 01:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 May 2021 01:29 AM IST
सार

अभी तक इस आयुवर्ग का कोई भी व्यक्ति बूथ पर जाकर पंजीकरण करवा कर टीका लगवा लेता था। दूसरे डोज में पूर्व की तरह लगेगी वैक्सीन। 
 

विज्ञापन
corona vaccination campaign profit get over 45 years of age people will have register online
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
कोरोना टीकाकरण अभियान का लाभ लेने के लिए अब 45 साल से अधिक उम्र वालों को भी ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद मिलने वाली तिथि और निर्धारित बूथ पर ही लाभार्थी को टीका लगाया जाएगा। अभी तक इस आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति बूथ पर जाकर पंजीकरण करवा कर टीका लगवा लेता था। शासन की यह नई गाइडलाइन 10 मई से लागू होगी।
corona vaccination campaign profit get over 45 years of age people will have register online
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य वैक्सीन की बर्बादी को रोकना है। बताया कि 45 साल से ऊपर वाले व सीनियर सिटीजन के लिए अभी तक यह व्यवस्था थी कि वह पूर्व में पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर ही तत्काल पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते थे। 

corona vaccination campaign profit get over 45 years of age people will have register online
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

शासन ने अब मौके पर पंजीकरण की व्यवस्था को प्रथम डोज के लिए स्थगित कर दिया है। अब सभी लोगों को पहले से पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, तथा पंजीकरण के अनुसार नियत तिथि पर टीका लगवा सकेंगे। लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार चाहिए कि पूर्व में पंजीकरण करा लें तथा उसके बाद ही टीका लगवाने केंद्र पर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona vaccination campaign profit get over 45 years of age people will have register online
आरोग्य सेतु ऐप - फोटो : अमर उजाला

पंजीकरण कोविन पोर्टल, एप या आरोग्य सेतु एप पर कराया जा सकता है। इस में आशा व एएनएम की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण कराए टीकाकरण केंद्र पर नहीं आएं, इससे केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी जिससे वायरस का संक्रमण होने की संभावना कम होगी।

विज्ञापन
corona vaccination campaign profit get over 45 years of age people will have register online
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

दूसरे डोज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि जिन लोगों ने कोविड का पहला डोज लगवा लिया है, उन्हें दूसरी डोज पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही लगाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी नहीं है। वह केंद्र पर पहुंचकर अपना टीकाकरण कार्ड व आईडी दिखाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। उन्होंने प्रथम डोज लगवा चुके लोगों से अपील की है कि समय पूरा होने पर वे दूसरा टीका अवश्य लगवा लें क्योंकि दूसरे डोज के बाद ही शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed