{"_id":"60a32c6b8ebc3eadd3369e9d","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-17-may-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 478 संक्रमित, आठ मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 478 संक्रमित, आठ मरीजों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 May 2021 08:29 AM IST
सार
मृतकों में एक शहर का शामिल, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 54952। एक्टिव केस घटा 6411 पहुंचा।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी गयी है। विभाग के मुताबिक सोमवार को पिछले 24 घंटे के अंदर 478 नए मरीज मिले। साथ ही बीआरडी में आठ संक्रमितों की मौत बहु हुई। राहत की बात यह है कि इस माह में पहली बार ऐसा है कि जिस दिन केवल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर के एक ही मरीज की मौत हुई है। जिसे विभाग ने पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसके बाद से कुल मौतों की संख्या 571 हो गई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 54952 हो गई है। इनमें 571 की मौत हो चुकी है। 47970 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 6866 से घटकर 6411 पहुंच गया है। वहीं मृतकों में शाहपुर के 46 साल का व्यक्ति शामिल है जबकि अन्य मृतकों में कुशीनगर का एक व्यक्ति, सन्तकबीरनगर की एक महिला, महराजगंज की एक महिला, देवरिया के तीन और बिहार के सिवान का एक व्यक्ति शामिल है।
2 of 5
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
अबतक इस माह दूसरी बार सबसे कम मरीज मिले
मई माह में यह दूसरी बार है जब मरीजों का आंकड़ा 500 के अंदर रहा है। इससे पहले इस माह 12 मई को 415 नए मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार आंकड़ा 500 के पार एक हजार के अंदर था। दूसरी बार है जब संख्या 478 रही है।
3 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
सरदारनगर में दी गयी पहली सहायता
योजना के तहत पहली आर्थिक सहायता सरदारनगर ब्लॉक के एक पीड़ित परिवार को दी गई। ब्लॉक के आमकोल गांव निवासी प्रेम की कोरोना संक्रमण से सात मई को निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
ब्लॉक के सचिव मनीष सिंह ने उनकी पत्नी विमल को सोमवार को पांच हजार की आर्थिक मदद दी। डीपीआरओ ने बताया कि कौड़ीराम ब्लॉक में भी एक पीड़ित का सत्यापन हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
covid19
- फोटो : पीटीआई
संक्रमित से ज्यादा 930 मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह भी है की अधिक लोग संक्रमण से मुक्ति पा रहे हैं। यही वजह है कि सोमवार को 24 घण्टे के अंदर 930 मरीज ठीक हुए हैं। इन मरीजों के ठीक होने पर विभाग ने राहत की सांस ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।