फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पिता की मौत के तीन घंटे बाद बेटे ने भी तोड़ दिया दम, पंचायत चुनाव के बाद 20 से अधिक लोगों की मौत से सहमे लोग

Mon, 17 May 2021 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 May 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Father and son died within three hours in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज क्षेत्र के नवापार गांव में शनिवार रात तीन घंटे के अंतराल में पहले बाप और फिर बेटे की मौत से पूरा गांव गमगीन है। बेटा क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ था। गांव में पंचायत चुनाव के बाद 20 से अधिक लोगों की मौत से लोग सहमे हुए हैं। गांव के कपिलदेव मिश्र (80) कुछ दिनों से बीमार थे। शनिवार रात 10 बजे उनकी मौत हो गई। उनका बेटा वार्ड नंबर 108 से बीडीसी सदस्य बृजेश पहले कोरोना पॉजिटिव था। कुछ दिन बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। पिता की मौत के तीन घंटे बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। ऑक्सीजन लेवल कम होने से दिक्कत बढ़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
Father and son died within three hours in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गांव में पंचायत चुनाव के बाद 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें टिसुरी 60, हजरत अली 70, रसूलबानो 75, शमीना 60, शाहिद 48, यूसुफ 70, नंदू सहानी 62, बर्फी 55, यशोमती 60, मदीना 80, जगपाती 55, अनवारुल 50 आदि शामिल हैं। 
Father and son died within three hours in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सभी लोग बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम आदि से पीड़ित थे, लेकिन किसी ने कोरोना जांच नहीं कराई थी। इतने लोगों की जान जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father and son died within three hours in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
पहले बेटा, फिर सप्ताह भर बाद मां की सांसें थमीं
गीडा क्षेत्र के कोल्हुई गांव में रविवार को सोनमती (81) पत्नी रामसूरत की मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार थी। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पूर्व बेटा साधु (41) की मृत्यु हो गई थी, जिससे वह टूट चुकी थी। खाना और पानी छोड़ चुकी थी। इसी महीने 20 तारीख को साधु के लड़के छोटू की शादी तय थी जबकि 16 जून को बेटी प्रीती की शादी होनी थी। कुछ ही दिनों के अंदर मां-बेटा की मौत से परिवार और गांव गमगीन है। मां-बेटा की कोरोना जांच नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Father and son died within three hours in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
तीन की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर
ग्राम पंचायत रामनगर केवटलिया में दो दिनों में कोरोना से कार्तिकेय यादव, बिहारी, सुधाकर की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैनिटाइज नहीं कराया गया। समाजसेवी संजय राय ने उपजिलाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व विधायक फतेह बहादुर सिंह से गांव में स्वास्थ्य टीम भेज कर लोगों की जांच और सैनिटाइज कराने की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed