फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी का टीका: गांव से बची वैक्सीन पर आज चलेगा महाअभियान, जानिए किसे लगेगा टीका

Thu, 08 Apr 2021 02:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Today campaign run by remaining vaccine from village in Gorakhpur
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

गोरखपुर में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद कोविड का टीका लगवाने वालों में रुचि दिख रही है। लेकिन अब विभाग के पास वैक्सीन न होने की वजह से लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि विभाग ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण के महाअभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बची वैक्सीन को मंगवा लिया है। इन्हीं वैक्सीन से विभाग शहर के गिने चुने बूथों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान चलाएगा क्योंकि सीएमओ कार्यालय के स्टोर से वैक्सीन एकदम खत्म हो चुकी है। स्थिति ऐसी हो गई है कि बुधवार को दोपहर बाद से ही कई बूथों से लोगों को वैक्सीन न होने की वजह से लौटा दिया गया है।


 
 

Today campaign run by remaining vaccine from village in Gorakhpur
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में कुल 35 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग गए। जिला अस्पताल में दो बजे के बाद टीकाकरण के लिए आए लोग वापस लौट गए। इसके बाद वह महिला अस्पताल में बने बूथ पर गए। वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। इस बीच कई लोग निजी अस्पतालों में भी टीका लगवाने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी वैक्सीन खत्म हो चुकी थी। ऐसे में विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में बचे वैक्सीन को बुधवार को ही मंगवा लिया है। इसी वैक्सीन से शहर के कुछ बूथों पर बृहस्पतिवार को महाअभियान चलाया जाएगा।

Today campaign run by remaining vaccine from village in Gorakhpur
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला।

सप्ताह में तीन दिन चलता है महाअभियान
कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए शासन की ओर से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृस्पतिवार और शुक्रवार को महाअभियान चलाकर टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिन 100 से अधिक बूथ बनाकर 16000 से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रख गया है। लेकिन टीकाकरण की कमी की वजह से महाअभियान भी प्रभावित हो रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी है। इसकी जानकारी शासन को दी गई है। वैक्सीन जल्द ही मिल जाएगी। फिलहाल महाअभियान के दिन शहरों में ही बूथ बनाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today campaign run by remaining vaccine from village in Gorakhpur
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला।

35 बूथों पर केवल 2389 को ही लग सका कोविड का टीका
टीकाकरण के लिए बुधवार को जिले भर में 35 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 3500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से महज 2389 को ही कोविड का टीका लग सका। इसमें 2186 को पहली डोज और 203 को बूस्टर डोज लगाया गया। कुल 68.3 प्रतिशत ही टीकाकरण हो सका। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की मांग की गई है। जल्द ही वैक्सीन मिल जाएगा। इसके बाद समस्या दूर हो जाएगी।

 

विज्ञापन
Today campaign run by remaining vaccine from village in Gorakhpur
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला।
निजी अस्पतालों को नहीं मिल पा रहे वैक्सीन
शहर के करीब 10 से अधिक निजी अस्पताल कोविड टीकाकरण के तहत लोगों को 250 रुपये प्रति डोज टीका लगा रहे हैं। लेकिन निजी अस्पतालों को पिछले 10 दिनों से सही तरीके से वैक्सीन नहीं मिल पा रहा है। किसी अस्पताल को दो डोज तो किसी को तीन डोज देकर विभाग काम चला रहा है।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए अब लोग आगे आ रहे हैं। इसकी वजह से वैक्सीन की किल्लत हो रही है। इसकी जानकारी शासन को दी गई है। इमरजेंसी में कुछ वैक्सीन मंगवाई गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed