{"_id":"6ada20f266c4ed87690bcfdb","slug":"all-schools-up-to-class-12-to-remain-closed-tomorrow-due-to-teachers-mlc-election-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
Thu, 22 Oct 2026 08:13 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:13 PM IST
सार
जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Frepik.com
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचल चुनाव के चलते शुक्रवार को जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
आदेश जारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके मद्देनजर विद्यालयों में 23 अक्तूबर को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। दोनों अधिकारियों ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।