फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers’ MLC Election 54910 Voters Across 17 Districts to Vote Tomorroू

शिक्षक एमएलसी चुनाव: 17 जिलों के 54910 शिक्षक मतदाता कल करेंगे मतदान; 200 बूथों पर तैयारी पूरी

Thu, 22 Oct 2026 09:44 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 22 Oct 2026 09:44 PM IST
सार

मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मी उपलब्ध कराई गई सामग्री का मिलान करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों तथा निर्वाचन संबंधी अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित कर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन
Teachers’ MLC Election 54910 Voters Across 17 Districts to Vote Tomorroू
शिक्षक एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 17 जिलों के 54,910 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 200 बूथ बनाए गए हैं। मतगणना 27 अक्तूबर से शुरू होगी। मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिले में मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय परिसर से 18 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, बैलेट बॉक्स और अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मतदान के दौरान निगरानी और अधिकारियों की आवाजाही के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 56 वाहन रिजर्व रखे गए हैं। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मी उपलब्ध कराई गई सामग्री का मिलान करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों तथा निर्वाचन संबंधी अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित कर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये प्रत्याशी हैं मैदान में
  1. ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा प्रत्याशी)
  2. डॉ. संजयन त्रिपाठी (सपा प्रत्याशी)
  3. अजय सिंह
  4. अजीत कुमार सिंह
  5.  दिनेश कुमार मिश्र
  6. देव भास्कर तिवारी
  7. निरंकार राम त्रिपाठी
  8. पंकज कुमार
  9. राकेश कुमार तिवारी
  10. डॉ. राकेश सिंह
  11. राजीव यादव
  12. राजेश पांडेय
  13. राम प्रताप राम
  14. शिव श्याम यादव
  15. डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी
  16. सत्यपाल सिंह
 

जिलेवार मतदाताओं की संख्या

क्रम संख्या

जिला

मतदाताओं की संख्या

1

बहराइच

1,636

2

गोंडा

2,805

3

बस्ती

2,045

4

सिद्धार्थनगर

2,787

5

गोरखपुर

7,289

6

महराजगंज

3,572

7

देवरिया

4,278

8

आजमगढ़

8,592

9

मऊ

5,131

10

सुल्तानपुर

2,679

11

अमेठी

1,099

12

अयोध्या

3,084

13

कुशीनगर

3,496

14

अंबेडकरनगर

2,891

15

श्रावस्ती

1,004

16

बलरामपुर

982

17

संतकबीरनगर

1,540

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed