गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। यही वजह है कि इस साल अप्रैल माह में ही लगातार मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले में 199 नए मरीज मिले हैं। साथ चार मरीजों की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसमें तीन अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। जबकि एक मरीज शहर के मोहद्दीपुर का रहने वाला है। संक्रमितों में कईयों की ट्रैवेल हिस्ट्री है। जबकि पिछले साल दो अक्तूबर को 221 नए मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या कम होती गई थी।
गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: चार संक्रमितों की मौत, रिकॉर्ड 199 नए मरीज मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 199 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 22623 पहुंच गई है। इनमें 21312 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 368 से बढ़कर 369 हो गया है। एक्टिव केस की स्थिति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में एक्टिव केस का आंकड़ा एक हजार के करीब 942 पहुंच गया है।
बताया कि शहरी थाना क्षेत्र में कुल 96 नए मरीज मिले हैं। शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो सबसे अधिक शाहपुर 28, कैंट 22, गोरखनाथ 20, रामगढ़ताल 15, कोतवाली नौ, राजघाट और तिवारीपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में 94 नए मरीज मिले हैं। इनमें ब्रह्मपुर, खजनी, बेलघाट, पिपरौली, बड़हलगंज, गोला में एक-एक, बांसगांव, कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया में तीन-तीन, पाली चार, पिपराइच पांच, सहजनवां छह, उरुवा 10, भटहट दो, चरगांवा में 31, खोराबार में 18 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा नौ मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने कहा कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
बीआरडी में हुई चार संक्रमितों की मौत, पोर्टल पर अपलोड नहीं
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बस्ती, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के एक-एक संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि इसमें से किसी का भी नाम पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। इसकी वजह से मौत की संख्या में विभाग ने इजाफा नहीं किया है। इसमें जिले के मोहद्दीपुर 60 वर्षीय एक महिला शामिल हैं।