फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच जुलाई को लगेगा साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इन राशियों पर डालेगा असर

Mon, 29 Jun 2020 08:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Jun 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Third lunar eclipse of the year will be held on July 5
चंद्रग्रहण - फोटो : AP

30 दिनों के भीतर लगने वाला तीसरा ग्रहण पांच जुलाई को लग रहा है। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषों की माने तो इस ग्रहण से जो संयोग बनेंगे वह दुनिया के लिए अच्छे नहीं होंगे। ग्रहण के बाद प्राकृतिक आपदा एवं विश्वयुद्ध जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। ये चंद्र ग्रहण भारत में भले ही दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा।

Third lunar eclipse of the year will be held on July 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : Pixabay

दो घंटे 43 मिनट 24 सेकंड का होगा ग्रहण
ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद गिरि के अुनसार पांच जुलाई का यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है। इस वजह से इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। यह चंद्रग्रहण सुबह आठ बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार से कहा जा सकता है पांच जुलाई को दो घंटे 43 मिनट 24 सकेंड तक ग्रहण रहेगा।

Third lunar eclipse of the year will be held on July 5
lunar eclipse - फोटो : pti

मान्य नहीं होगा सूतक काल
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार पांच जुलाई को लगने वाले इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसमें किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित नहीं होंगे। पूजा पाठ और भोजन से जुड़े कार्य किए जा सकेंगे। लेकिन फिर भी संयम बरतने और नियमों का पालन करना जरूरी है। ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समयावधि होती है। यह सूतक काल चंद्र ग्रहण लगने से तीन पहर अर्थात नौ घंटे पहले ही शुरू हो जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। इस दौरान सभी शुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Third lunar eclipse of the year will be held on July 5
lunar eclipse

किसी भी तरह का ग्रहण अच्छा नहीं
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि किसी भी तरह का ग्रहण किसी भी व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अलग-अलग तरीकों से ये लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। चंद्रमा मन मस्तिष्क को प्रभावित करता है और संबंधित व्यक्ति के जन्म कुंडली में जिस भाव का मालिक होगा उसे भी प्रभावित करता है।

विज्ञापन
Third lunar eclipse of the year will be held on July 5
lunar eclipse - फोटो : ani
साल 2020 के ग्रहण
  • पहला ग्रहण: 10 जनवरी, चंद्र ग्रहण (लग चुका है)।
  • दूसरा ग्रहण: 5 जून, चंद्र ग्रहण (लग चुका है)।
  • तीसरा ग्रहण: 21 जून, सूर्य ग्रहण (लग चुका है)।
  • चौथा ग्रहण: 5 जुलाई को लगेगा, चंद्र ग्रहण।
  • पांचवा ग्रहण: 30 नवंबर को लगेगा, चंद्र ग्रहण।
  • छठा ग्रहण: 14 दिसंबर को लगेगा, सूर्य ग्रहण।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed