फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: गोरखपुर में तीसरे दिन शहर में छाई रही खामोशी, तस्वीरों में देखें पूरा हाल

Mon, 03 May 2021 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 May 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
Third day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में लॉकडाउन के तीसरे दिन सोमवार को शहरी इलाकों में तो सन्नाटा रहा, लेकिन मतगणना की वजह से देहातों, कस्बों और ब्लॉक मुख्यालय के आस-पास आम दिनों जैसी ही चहल-पहल रही। शहर की सड़कों, चौराहों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

Third day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।

लोग घरों में ही कैद रहे और इमरजेंसी में ही सड़कों पर आए। वहीं रविवार रात आठ बजे तक बैंडबाजों की धुन भी बंद हो गई। इसके बाद शादी की बाकी रस्मों को सादगी से पूरा किया गया। अब गुरुवार सुबह सात बजे के बाद सभी दफ्तर, बाजार, मॉल आदि खुल जाएंगे, मगर शुक्रवार तक नाइट कर्फ्यू पूर्व की ही तरह जारी रहेगा।

 

Third day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख ज्यादातर लोग खुद समझदारी का परिचय दे रहे हैं। लोग घरों में ही रह रहे हैं और बहुत जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को भी सिर्फ दवा की दुकानें और रेलवे व बस स्टेशन पर भीड़ दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Third day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
ऑटो व टैक्सी आदि नहीं चलने से लोगों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन से अपने घरों तक पहुंचने में काफी जद्दोजहद उठानी पड़ी। कई यात्री तो पांच से सात किलोमीटर का सफर तय कर घर या फिर घर से ट्रेन-बस पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे।
 
विज्ञापन
Third day lockdown in gorakhpur news update
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस व प्रशासन भी सड़कों पर मुस्तैद दिखी। सड़क पर निकलने वाले हर किसी से पूछताछ हुई। जो बेजा बाहर निकले उन्हें सख्ती का भी सामना करना पड़ा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed