कानपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोरखपुर जिले के एक पुलिस कर्मी सुधाकर पांडे को भी गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घायल पुलिस कर्मी को दो गोली लगी है, वहीं इनकी माता शारदा (78) ने कहा कि देश के लिए मेरा सब कुछ कुर्बान है।
Kanpur Encounter: गोरखपुर के लाल को लगी गोली, मां बोली- 'देश के लिए सब कुर्बान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधाकर को एक लड़का प्रवीण (32) और एक बेटी पूजा (30) हैं, दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि सुधाकर बचपन से ही बहुत साहसी हैं, इन्होंने कांस्टेबल के पद से पुलिस विभाग में नौकरी करना आरंभ किया, अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम से वर्तमान समय में उप निरीक्षक के पद पर पहुंचे हैं।
हाल ही में ट्रांसफर होकर कानपुर के दादा नगर फैक्ट्री एरिया में चौकी इंचार्ज बनकर थाना चौबेपुर कानपुर गए थे। ऐसे में बीती रात को कुछ बदमाशों के होने की खबर मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इनके कई साथी शहीद हो गए, कुछ साथी घायल भी हैं, जिनमें से एक ये भी हैं।
बता दें कि परिजनों के अनुसार सुधाकर पांडे को दो गोली लगी है, एक गोली दाहिनी आंख के नीचे की तरफ और दूसरी गोली माथे से छूकर निकली है। मौके पर इनके पुत्र प्रवीण और इनकी धर्मपत्नी पुष्पा कानपुर पहुंच चुकी हैं। प्रवीण ने फोन पर बताया कि अस्पताल में पापा का ऑपरेशन चल रहा है, इनके आंख के नीचे छर्रा फंसा हुआ है।