जीवन में सफल होना बेहद मुश्किल काम होता है लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद जीवन में ऊंचाईयां कैसे हासिल की जाती हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की बेटी मान्या सिंह। बता दें कि मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप चुनी गई हैं। मान्या के पिता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं और उनका जीवन काफी मुश्किलों में बीता है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि मान्या का अब तक का सफर कैसा रहा...
2 of 6
मिस इंडिया 2021: मान्या सिंह।(दांए से पहला)
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि देवरिया जिले के ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप बनकर इतिहास रच दिया है। मान्या ने इस सफलता को हासिल कर न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे गोरखपुर मंडल का मान बढ़ाया है।
3 of 6
मिस इंडिया 2021: पिता व भाई के साथ मान्या सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
बैतालपुर ब्लॉक के विक्रम विशुनपुर गांव के एक साधारण परिवार में जन्मीं मान्या देसही देवरिया क्षेत्र के लोहिया इंटर कॉलेज में पढ़ चुकी हैं। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह ने कुशीनगर के हाटा में मकान बनवाया है। फिलहाल ओमप्रकाश मुंबई में ऑटो चलाते हैं।
4 of 6
मिस इंडिया 2021: मान्या सिंह।(बांए से पहला)
- फोटो : अमर उजाला।
मान्या की मां मनोरमा देवी मुंबई में टेलर की दुकान चलाती हैं। मान्या के एग्जाम फीस को भरने के लिए कई बार उनकी मां को अपनी थोड़ी-बहुत ज्वैलरी गिरवी रखनी पड़ी। वहीं मान्या पैसे बचाने के लिए कई बार कई-कई किलोमीटर पैदल चली हैं। स्कूल में गरीबी के कारण उनके सहपाठियों द्वारा कई बार इग्नोर भी किया जाता था।
5 of 6
मिस इंडिया 2021: मान्या सिंह (बांए से पहला)
- फोटो : अमर उजाला।
मान्या सिंह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं और 12वीं कक्षा में उन्हें बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी मिला था। मान्या की इस सफलता पर लोहिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। वहीं पूर्व प्रधान ने कहा कि कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता। गांव की बेटी मान्या ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल कर पूरे जनपद वासियों का नाम रोशन कर दिया है।