फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो सौ वर्षों का इतिहास समेटे हुए है ये चर्च, तस्वीरों में देखें इसकी खूबसूरती

Sun, 14 Jun 2020 07:37 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jun 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
special story of Christ Church hundred year old history at gorakhpur
क्राइस्ट चर्च। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के शास्त्री चौक पर स्थित क्राइस्ट चर्च शहर का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। यह चर्च खुद में दो सौ वर्षों का इतिहास समेटे हुए हैं। चर्च की बनावट एवं उसकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

special story of Christ Church hundred year old history at gorakhpur
क्राइस्ट चर्च। - फोटो : अमर उजाला।

ये है क्राइस्ट चर्च का इतिहास
सन 1820 में शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च का निर्माण हुआ था। कोलकाता के बिशप डेनियल विल्सन, फर्स्ट मेट्रोपॉलिटन ऑफ इंडिया ने एक मार्च 1841 को इसका उद्घाटन किया था। तत्कालीन कलेक्टर रहे रॉबर्ट मार्टिन बड्स को चर्च के पुरोहित की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। क्राइस्ट चर्च में तब अंग्रेज अधिकारी प्रार्थना करते थे।

देश आजाद हुआ तो इस चर्च को आमजन के लिए खोल दिया गया। वर्तमान में इस चर्च के पुरोहित रेव्ह डीआर लाल हैं। दो सौ वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे इस चर्च के प्रार्थना सभा हाल की दीवारों पर लगे पत्थरों की खूबसूरती आज भी बरकरार है।

special story of Christ Church hundred year old history at gorakhpur
क्राइस्ट चर्च - फोटो : अमर उजाला।

चर्च में मौजूद है पुरानी यादें
चर्च में आर्गन पुल पिक (पुरोहित जिस पर खड़ा होकर बाइबल पढ़कर सुनाते हैं) कुर्सी मेज, अलमारी, तिजोरी और हाल में लगे बेंच 195 वर्षों से सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
special story of Christ Church hundred year old history at gorakhpur
क्राइस्ट चर्च। - फोटो : अमर उजाला।

ब्रिटेन से आया था वेल्जियम
बेदी के पीछे और सामने वेल्जियम ग्लास लगा हुआ है। यह 30 दिसंबर 1895 को यह वेल्जियम ग्लास ब्रिटेन से मंगाया गया था। इस ग्लास पर प्रभु यीशु उनकी गोद में एक बच्चा व साथ में दो अन्य बच्चों की आकृति है, जो सूरज की किरणें पड़ने पर चमकती हैं।

विज्ञापन
special story of Christ Church hundred year old history at gorakhpur
क्राइस्ट चर्च। - फोटो : अमर उजाला।

वर्ष भर होता है सामाजिक कार्य
चर्च परिसर में संडे स्कूल चलाया जाता है। जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते या गरीब होते हैं उन्हें यहां हर रविवार को शिक्षा देने के साथ ही कॉपी किताब भी निशुल्क दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed