फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली के रूप में मनाया गया श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन, तस्वीरों में देखें ऐसा रहा शहर का नजारा

Thu, 06 Aug 2020 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
shree Ram Mandir Bhumi Pujan celebrated like diwali in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना संजोये लाखों लोगों ने बुधवार को रामलला मंदिर भूमि पूजन को उत्सव के रूप में मनाया। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देख लोग ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

shree Ram Mandir Bhumi Pujan celebrated like diwali in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

वहीं मंदिरों में पूरे दिन भजन-कीर्तन, रामचरितमानस का पाठ हुआ और शाम होते ही घरों और चौराहों पर लोगों ने आस्था के दीप जलाए। कई जगहों पर पटाखे जलाकर खुशियां मनाई गईं। पूरा वातावरण दिवाली जैसा हो गया। जय श्रीराम के नारे के बीच गोरक्षनगरी राममय हो गई।

shree Ram Mandir Bhumi Pujan celebrated like diwali in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

शहर में सुबह से ही लोग घरों में टीवी से चिपके रहे। जैसे ही राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन शुरू किया, लोगों ने घरों में तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। भालोटिया मार्केट को केसरिया गुब्बारों से सजाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shree Ram Mandir Bhumi Pujan celebrated like diwali in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

दवा विक्रेता समिति की ओर से लड्डू खिलाकर उत्सव मनाया गया। विहिप कार्यालय के रामदरबार में भजन-कीर्तन हुआ और शाम को आतिशबाजी की गई। मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन, गीता वाटिका के रामदरबार में संकीर्तन, बर्डघाट रामलीला में दीपोत्सव, हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इसी प्रकार शहर के सभी मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया और उत्सव के रूप में मनाया गया। 

विज्ञापन
shree Ram Mandir Bhumi Pujan celebrated like diwali in gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : राजेश कुमार

कचहरी चौराहे पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन
कचहरी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के भूमिपूजन कार्यक्रम को लाइव देखने की व्यवस्था की गई थी। चौराहे से गुजर रहे लोग कार्यक्रम के दौरान खड़े हो गए और इस गौरवमयी पल के साक्षी बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed